Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » MP में PM नरेन्द्र मोदी ने रीवा में 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कई रेल परियोजनाओं का किया शुभारंभ
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    MP में PM नरेन्द्र मोदी ने रीवा में 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कई रेल परियोजनाओं का किया शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    MP में PM मोदी ने रीवा में 3 नई ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी, कई रेल परियोजनाओं का किया शुभारंभ

    मध्य प्रदेश के रीवा स्थित एसएएफ मैदान में राष्ट्रीय पंचायतीराज दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जेम और ई ग्राम स्वराज के एकीकृत पोर्टल का शुभारंभ किया. समावेशी विकास के पोर्टल, 3 नई रेलगाडिय़ों की शुरुआत के साथ 2300 करोड़ की नई रेल परियोजनाओं का भी शुरुआत की. ग्वालियर स्टेशन के पुनर्विकास के शुभारंभ के साथ चार लाख 11 हजार ग्रामीण आवासों में प्रधानमंत्री ने गृह प्रवेश कराया. रीवा, सीधी और सतना जिले के 436 गांवों में समूह जल प्रदाय योजनाओं का भी शुभारंभ किया. सिंगरौली की सीता और सूरज साकेत को स्वामित्व अधिकार अभिलेख सौंपा.

     

     

     

    प्रधानमंत्री ने विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. प्रधानमंत्री ने प्रोटोकाल तोड़कर मंच के किनारे खड़े होकर लघु नाटिका धरती कहे पुकार के देखी. फिर राज्?यपाल मंगु भाई पटेल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंच पर आसीन हुए. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मुख्यमंत्री ने स्वागत किया. सुपारी से बनी कलाकृति से पीएम का स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री बोले – प्रधानमंत्री गांव, किसान और खेती के लिए चिंतित हैं. मध्य प्रदेश में किसानों की आय दोगुनी हो गई. प्रदेश की पिछली सरकार ने पाप किया. किसानों को पैसा नहीं दिया. आवास का पैसा नहीं दिया. जलजीवन मिशन का पैसा नहीं दिया. मुख्यमंत्री ने सबसे पांच संकल्प कराए, 1. बिजली बचाएंगे 2. पानी बचाएंगे 3. पेड़ लगाएंगे 4. प्राकृतिक खेती करेंगे व 5. स्वच्छता रखेंगे.

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी समारोह में प्रधानमंत्री आवास के 4 लाख हितग्राहियों को वर्चुअल माध्यम से गृह प्रवेश कराया तथा जल जीवन मिशन की 7853 करोड़ लागत की 4 बड़ी समूह जल योजनाओं का भूमिपूजन किया. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वामित्व योजना के तहत देश के एक करोड़ 25 लाख हितग्राही को स्वामित्व संपत्ति कार्ड प्रदान किए. इसके साथ ही रीवा से इतवारी तक प्रतिदिन चलने वाली ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई तथा विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया.

     

     

    सीएम शिवराज बोले, अनेकों सौगातें लेकर ला रहे प्रधानमंत्री

    सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज मध्य प्रदेश के सौभाग्य के सूर्य का फिर से उदय हुआ है. हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मध्य प्रदेश की धरा रीवा पधारे हैं. प्रधानमंत्री जी अनेकों सौगातें मध्य प्रदेश के लिए लेकर आए हैं. माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन. प्रधानमंत्री मोदी मुख्य कार्यक्रम स्थल एसएएफ मैदान पहुंचकर सबसे पहले विभिन्न विभागों की लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया. समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत के बाद समारोह में केन्द्रीय, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह का उद्बोधन हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया बिल्कुल फर्जी:रियाजुद्दीन
    Next Article आईएएस और रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन ईडी के सामने पेश हुए हैं. सेना की जमीन खरीद-बिक्री मामले में पेशी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.