झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया बिल्कुल फर्जी:रियाजुद्दीन
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विशेष आमंत्रित सदस्य रियाजुद्दीन खान ने कहा के झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता से संबंधित वायरल वीडियो प्रथम दृष्टया बिल्कुल फर्जी लगता है और यह कहीं ना कहीं बन्ना गुप्ता जी की छवि को धूमिल करने की साजिश का हिस्सा है.।
आजकल फर्जी वीडियो बनाकर किसी को फसाने और बदनाम करने का घिनौना काम जोरों पर चल रहा है और उसी कड़ी में किसी अनजान के द्वारा इस तरह का वीडियो कॉल संभवतः आया होगा और अनजाने में उस वीडियो को इनके द्वारा किसी कार्यकर्ता का वीडियो कॉल समझ कर उठा लिया गया होगा और उसी क्रम में वीडियो कॉल करने वाला कंप्यूटर के आधुनिक तकनीक का तुरंत इस्तेमाल करके उसमें कुछ अनावश्यक तस्वीरें और तथ्यजोड़कर रिकॉर्ड कर लिया लगता है और इसी फिशिंग वीडियो के द्वारा मंत्री महोदय को फंसाने का जाल रचा गया है ऐसा प्रतीत होता हैl
संप्रति में कुछ तथाकथित लोगों को एक ओबीसी समाज के व्यक्ति का मंत्री बनना और जनता में लोकप्रिय होना नहीं पच रहा है और उन्हीं लोगों के द्वारा येन -केन प्रकारेण झारखंड के कांग्रेस जेएमएम और राजद की सामाजिक न्याय की गठबंधन सरकार को अस्थिर करने की सोची समझी रणनीति है जो कि निंदनीय है। इस तरह का गंदा प्रयास किसी भी स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अच्छी बात नहीं है।

