Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारत आएंगे पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, गोवा में SCO की बैठक में होंगे शामिल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    भारत आएंगे पाक के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो, गोवा में SCO की बैठक में होंगे शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी मई में भारत आएंगे. वे गोवा में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के अनुसार, बिलावल भुट्टो जरदारी गोवा में 4-5 मई को होने वाली एससीओ विदेश मंत्रियों (सीएफएम)) की बैठक में पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

    पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने गुरुवार को कहा कि बिलावल भुट्टो भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के निमंत्रण पर एससीओ-सीएफएम की बैठक में भाग ले रहे हैं. प्रवक्ता ने कहा, बैठक में हमारी भागीदारी एससीओ चार्टर और प्रक्रिया के प्रति पाकिस्तान की निरंतर प्रतिबद्धता और पाकिस्तान की ओर से अपनी विदेश नीति की प्राथमिकताओं में क्षेत्र को दिए जाने वाले महत्व को दर्शाती है.

     

     

    12 साल बाद किसी पाकिस्तानी विदेश मंत्री का भारत दौरा

    बिजनेस रिकॉर्डर की रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल लगभग 12 वर्षों के अंतराल के बाद भारत आने वाले पहले विदेश मंत्री होंगे. 2011 में पाकिस्तान की तत्कालीन विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार ने भारत का दौरा किया था. भारत ने आगामी विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए पाकिस्तान और चीन सहित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभी सदस्यों को औपचारिक रूप से निमंत्रण भेजा है. चीनी विदेश मंत्री किन गैंग और उनके रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के भी बैठक में भाग लेने की संभावना है. भारत ने पिछले साल सितंबर में 9-सदस्यीय मेगा ग्रुपिंग की अध्यक्षता संभाली थी और इस साल प्रमुख मंत्रिस्तरीय बैठकें और शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा.

     

     

    आतंकवाद के मुद्दे पर भारत-पाक के संबंध वर्षों से अनिश्चित

    पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद के मुद्दों के संबंध में दोनों देशों के बीच संबंध कई वर्षों से अनिश्चित रहे हैं. पाकिस्तान की ओर से लगातार जम्मू-कश्मीर को दोबारा राज्य का दर्जा दिए जाने और वहां फिर से अनुच्छेद 370 को बहाल करने की मांग की जा रही है.

    बता दें कि शंघाई सहयोग संगठन में रूस, भारत, चीन, पाकिस्तान और चार मध्य एशियाई देश- कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान शामिल हैं. ईरान सदस्य बनने वाला नवीनतम देश है और भारतीय अध्यक्षता में पहली बार पूर्ण सदस्य के रूप में समूह की बैठक में भाग लेगा. शंघाई सहयोग संगठन की पिछली बैठक उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुई थी, जिसमें पीएम मोदी ने भाग लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपने पैतृक आवास में मनाएंगे ईद : अंसार खान, जमशेदपुर वासियों को दिए ईद मुबारकबाद 
    Next Article पिठोरिया थाना के सौजन्य से पेयजल की व्यवस्था

    Related Posts

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.