साकची इलाके में मौजूद आम बागान ईदगाह में ईद की नमाज की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां ईद के दिन ईद की नमाज सुबह 8:00 बजे होगी, जिसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर दी गई
इन दिनों भीषण गर्मी को देखते हुए आम बागान मस्जिद एवं ईदगाह कमेटी ने फैसला किया है कि ईद की नमाज निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे शुरू हो जाएगी। किसी का इंतजार नहीं किया जाएगा। क्योंकि, देर होने पर धूप की तपिश बढ़ सकती है। ईद की नमाज आम बागान मस्जिद के पेश इमाम मुफ्ती जैनुलाब्दीन पढ़ाएंगे।नमाज से पहले वह लोगों को बताएंगे कि श्रद्धालुओं को अपनी जिंदगी कैसे बितानी चाहिए। ताकि, इस्लाम के कानूनों का पालन हो सके और इस्लाम की रोशनी में समाज और राष्ट्र के उत्थान के लिए क्या करना है। आम बागान मस्जिद एवं ईदगाह कमेटी के रियाज शरीफ ने बताया कि आम बागान ईदगाह में लगभग 15000 नमाजी ईदगाह की नमाज पढ़ेंगे।
सीसीटीवी कैमरे से ईद की नमाज की निगरानी की जाएगी। नमाजियों के प्रवेश के लिए तीन गेट बनाए गए हैं। गेट नंबर 1, 2 और 3 से नमाजी ईदगाह में प्रवेश करेंगे। आयोजन स्थल पर साफ सफाई कराई जा रही है।

