मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अमर वीर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जी के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा-1857 क्रांति के दौरान अंग्रेज शोषकों के खिलाफ विद्रोह करने वाले झारखण्ड की माटी के वीर सपूत ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जी के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा।

