Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, मोदी ने सीएम गहलोत की ली चुटकी, कही यह बात
    Breaking News Headlines

    राजस्थान में वंदे भारत ट्रेन को पीएम ने दिखाई हरी झंडी, मोदी ने सीएम गहलोत की ली चुटकी, कही यह बात

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जयपुर. राजस्थान को पहली वंदे भारत ट्रेन मिली है. नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल हरी झंडी दिखाई. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इस ट्रेन में जयपुर से दिल्ली तक यात्रा करेंगे. उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान जयपुर जंक्शन पर रेल मंत्री के साथ नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, सांसद कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित भाजपा के दूसरे नेता भी मौजूद रहे.

    मोदी की स्पीच से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा-मैं पीएम का स्वागत और आभार व्यक्त करता हूं कि अब वंदे भारत ट्रेन जिसका अपना महत्व है और वह अब राजस्थान में भी चलने लगी है. मेरे पास कुछ सुझाव हैं, राजस्थान की भौगोलिक स्थिति देखते हुए रेलवे का नेटवर्क अधिक से अधिक हो.

     

     

     

    राजनीतिक आपाधापी में गुजर रहे गहलोत

    मोदी ने कहा-मैं गहलोत जी का आभार व्यक्त करता हूं. इन दिनों राजनीतिक आपाधापी में वे अनेक संकटों से गुजर रहे हैं, उसके बावजूद भी विकास कार्य के लिए वे समय निकाल कर आए, जो काम आजादी के तुरंत बाद होना चाहिए था, पर नहीं हो पाया, आपका मुझ पर इतना भरोसा है कि आज वे काम भी आपने मेरे सामने रखें हैं.

    रेलवे को राजनीति का अखाड़ा बना दिया

    मोदी ने कहा-देश का दुर्भाग्य रहा कि रेलवे जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्था, जो सामान्य मानव के जीवन का इतना बड़ा हिस्सा है, उसे भी राजनीति का अखाड़ा बना दिया गया था. हालत ये थी कि रेलवे की भर्तियों में राजनीति होती थी. गऱीब लोगों की ज़मीन छीन कर उन्हें रेलवे में नौकरी का झांसा दिया गया.

     

     

     

     

    जयपुर से दिल्ली जाना आसान

    इस मौके पर मोदी ने कहा-राजस्थान की धरती को आज पहली वंदे भारत ट्रेन मिल रही है. दिल्ली कैंट अजमेर वंदे भारत एक्सप्रेस से जयपुर से दिल्ली आना जाना और आसान हो जाएगा. ये राजस्थान के पर्यटन में भी बहुत सहायक होगी. बीते 2 महीनों में ये छठी वंदे भारत है जिसे हरी झंडी दिखाने का मुझे सौभाग्य मिला.

    वंदे भारत पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है जो मेड इन इंडिया है. वंदे भारत पहली ऐसी ट्रेन है जो इतनी कॉम्पैक्ट और कुशल है. वंदे भारत पहली स्वदेशी सुरक्षा तंत्र कवच के अनुकूल है. ये रेलवे के इतिहास की पहली ट्रेन है जिसने बिना अतिरिक्त इंजन के सह्याद्रि घाट की ऊंची चढ़ाई पूरी की.

    राजस्थान वंदे भारत ट्रेन की डिटेल्स

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, 13 अप्रैल से गाड़ी 20977 अजमेर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस अजमेर से सुबह 6.20 बजे रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी. जयपुर, अलवर और गुडग़ांव (गुरुग्राम) में इसका स्टापेज होगा. यह जयपुर में 5 मिनट, अजमेर-गुडग़ांव में क्रमश: दो-दो मिनट रुकेगी.
    वंदे भारत ट्रेन अजमेर से रवाना होकर सुबह 7.50 बजे जयपुर पहुंचेगी. 5 मिनट स्टापेज के बाद 7.55 बजे रवाना होकर 9.35 बजे अलवर पहुंचेगी. 2 मिनट स्टापेज के बाद 9.37 बजे चलकर गुडग़ांव (गुरुग्राम) 11.15 बजे पहुंचेगी. 2 मिनट स्टापेज क बाद 11.17 बजे गुडग़ांव से रवाना होकर दिल्ली कैंट 11.35 बजे पहुंचेगी.

    लौटते समय ट्रेन नंबर 20978 दिल्ली कैंट-अजमेर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 6.40 बजे अजमेर के लिए निकलेगी. गुडग़ांव, अलवर होते हुए रात 10.05 बजे जयपुर पहुंचेगी. रात 10.10 बजे जयपुर से निकलकर रात 11.55 बजे यह ट्रेन अजमेर पहुंचेगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: तापमान मे बढ़ोतरी के साथ देशी फ्रिज के बिक्री मे हुआ इज़ाफ़ा
    Next Article बिहार के बाद जम्मू-कश्मीर में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.0 थी तीव्रता

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.