जमशेदपुर मे इन दिनों लगातार तापमान मे बढ़ोतरी हो रही हैं,पारा 40 डिग्री को छू चूका हैं और लगातार तापमान मे और इज़ाफ़ा देखने को मिलेगा, ऐसे मे जहाँ एक तरफ लोग लू के थपेड़ों से खुद को बचाने मे जुटे हैं वहीँ दूसरी ओर बाजार मे देशी फ्रिज के बिक्री मे इज़ाफ़ा होने लगा हैं.
वैसे जमशेदपुर मे हर वर्ष गर्मी के मौसम मे तापमान 45 डिग्री को पार कर जाता हैं, ऐसे मे लोगों की हलक सूखने लगती हैं और लोग शीतल जल के प्यासे होते हैं, इस मौसम मे देशी फ्रिज यानी मिट्टी के घड़े और सुराही की बिक्री बढ़ जाती हैं, बाजार मे इन दिनों नल लगे हुए घड़े और सुराही खूब बिक रहे हैं, इसमें एक से बढ़कर एक डिजाइन भी देखने को मिल रहा हैं,
दुकानदारों के अनुसार बाजार मे 50 रूपए से लेकर 300 रूपए तक उपलब्ध हैं, जिनकी बिक्री खूब हो रही हैं.

