Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल: रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया
    Headlines

    आईपीएल: रोहित शर्मा की कप्तानी पारी के दम पर मुंबई ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 12, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2023 में जीत का खाता खोल लिया है. मुंबई ने आईपीएल के 16वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को उसी के घर में 6 विकेट से पराजित कर मौजूदा सीजन में अपनी पहली जीत दर्ज की. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की 3 मैचों में यह पहली जीत है जबकि दिल्ली कैपिटल्स को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है. डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली की टीम एक अदद जीत को तरस रही है. आखिरी गेंद पर जीत दर्ज करने वाली मुंबई की टीम ने 6 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया.

     

     

     

    दिल्ली कैपिटल्स की ओर से रखे गए 173 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज की. मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 65 रन बनाए. उन्होंने 45 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाए. इशान किशन 31 रन बनाकर आउट हुए वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 41 रन का योगदान दिया. सूर्यकुमार यादव पहली ही गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए. टिम डेविड ने नाबाद 13 और कैमरन ग्रीन ने नाबाद 17 रन की पारी खेली. मुंबई की ओर से मुकेश कुमार ने 2 विकेट चटकाए.

     

     

    इससे पहले अक्षर पटेल और कप्तान डेविड वॉर्नर के विपरीत अंदाज में लगाए अर्धशतकों के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स की टीम 172 रन पर सिमट गई. अक्षर ने 25 गेंद में पांच छक्कों और चार चौकों से 54 रन की पारी खेलने के अलावा डेविड वॉर्नर (47 गेंद में 51 रन, छह चौके) के साथ छठे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी की लेकिन इसके बावजूद टीम 19.4 ओवर में पवेलियन लौट गई. इन दोनों के अलावा दिल्ली का कोई भी बैटर 30 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया.

     

     

    मुंबई की तरफ से अनुभवी लेग स्पिनर पीयूष चावला ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि जेसन बेहरेडोर्फ ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 23 रन पर तीन विकेट हासिल किए. रिली मेरेडिथ ने भी दो विकेट चटकाए. मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पृथ्वी शॉ (15) एक बार फिर नाकाम रहे. उन्होंने जेसन बेहरेनडोर्फ पर चौके से खाता खोला और फिर ऋतिक शोकीन (43/1) का स्वागत चौके के साथ किया लेकिन इस ऑफ स्पिनर की गेंद को स्वीप करने की कोशिश में बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर कैमरन ग्रीन को कैच दे बैठे.

    कप्तान डेविड वॉर्नर ने ग्रीन जबकि मनीष पांडे ने रिली मेरेडिथ और ऋतिक पर दो-दो चौके मारे. दिल्ली ने पावर प्ले में एक विकेट पर 51 रन बनाए. पांडे ने भाग्य के सहारे कुछ बाउंड्री जुटाई जबकि वॉर्नर ने एक बार फिर प्रतिष्ठा के विपरीत धीमी बल्लेबाजी की. पांडे (18 गेंद में 26 रन) इसके बाद पीयूष चावला पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में लांग ऑफ बाउंड्री पर बेहरेनडोर्फ के हाथों लपके गए.

    यश धुल भी अगले ओवर में चार गेंद में सिर्फ दो रन बनाने के बाद मेरेडिथ की गेंद पर निहाल वढेरा को कैच दे बैठे जबकि चावला ने रोवमैन पावेल (04) को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिल्ली का स्कोर एक विकेट पर 76 रन से चार विकेट पर 86 रन किया. वॉर्नर भी अगले ओवर में भाग्यशाली रहे जब 37 रन के निजी स्कोर पर ग्रीन की गेंद पर चावला ने मिड ऑफ पर उनका कैच टपका दिया. चावला ने हालांकि कैच टपकाने की भरपाई ललित यादव (02) को बोल्ड करके की.

    अक्षर ने अगले ओवर में बेहरेनडोर्फ पर लगातार दो छक्के जड़े. वह हालांकि दूसरे छक्के पर भाग्यशाली रहे जब लांग ऑन पर सूर्यकुमार यादव ने उनका कैच टपका दिया और गेंद छह रन के लिए चली गई. अक्षर ने मेरेडिथ की लगातार गेंदों पर चौके और छक्के के साथ सिर्फ 23 गेंद में आईपीएल का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया. वह हालांकि अगले ओवर में बेहरेनडोर्फ की गेंद पर अरशद खान को कैच दे बैठे. वॉर्नर भी एक गेंद बाद बेहरेनडोर्फ की गेंद को हवा में लहराकर मेरेडिथ को कैच दे बैठे. कुलदीप यादव (00) भी इसी ओवर में रन आउट हुए जबकि अभिषेक पोरेल (01) भी पवेलियन लौटे जिसे टीम ने ओवर में चार विकेट गंवाए. मेरेडिथ ने एनरिच नोर्किया (05) को बोल्ड करके दिल्ली की पारी का अंत किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबठिंडा मिलिट्री स्टेशन के ऑफिसर्स मेस में फायरिंग, चार की मौत; सर्च ऑपरेशन जारी
    Next Article म्यांमार: सेना ने मचाया कत्लेआम, हवाई हमले में बच्चों समेत 100 से ज्यादा लोगों की मौत, UN ने की निंदा

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.