सबजूनियर महिला हॉकी में बक्सर को हराकर पटना स्टेट चैंपियन बनी।
बेगूसराय:यमुना भगत स्टेडियम खेलगांव बरौनी में खेले जा रहे हैं 13वां हॉकी बिहार सब जूनियर वूमेन स्टेट चैंपियनशिप 2022-23 का शुक्रवार को पटना और बक्सर के बीच फाइनल मैच खेला गया। जिसमें पटना की टीम ने बक्सर को 2-0 से मात देते हुए जीत दर्ज कर विजेता कप पर कब्जा जमाया। खेले गए फाइनल मुकाबले में पटना ने शानादर शुरूआत करते हुए मैच के 23 वें मिनट में ही गोल कर बक्सर पर दबाव बना लिया। पटना की कैप्टन अपराजिता ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते रही। मजबूत मानी जा रही बक्सर के खिलाड़ियों द्वारा कई बार चकमा देते हुए पटना के गोल पोस्ट पर पहुंची।
लेकिन पटना के शानदार डिफेंडर ने बक्सर के स्ट्राकर को वापस भेज दिया। खेल के 46 और 52 वें मिनट में मिले पेनाल्टी कॉर्नर का पटना के खिलाड़ियों ने भरपूर फायदा उठाया और गोल में तब्दील कर अजेय बढ़त बना ली। इधर दो बार बक्सर को भी पेनाल्टी कॉर्नर का मौका मिला, लेकिन उसे गोल करने में कामयाब नहीं हुई। खेल के 33 वें मिनट में बक्सर की खुशबू द्वारा एक शानदार मौका अपने स्ट्राइकर के लिए दिया। लेकिन मजबूत डिफेंडर ने गोलपोस्ट के पहले ही उसे वापस कर दिया। मैच समाप्ति के बाद बक्सर की कैप्टन अन्नु ने बताई की उनकी लड़कियां अच्छे खेल का प्रदर्शन किया। लेकिन पटना के खिलाड़ियों का सभी मायने में प्रदर्शन अच्छा रहा और वे जीत कर स्टेट चेंपियन बनीं। पटना के कैप्टन ने टीम मैनेजर और कोच के साथ पूरी टीम को जीत का श्रेय देते हुए कहा कि सभी सहयोगात्मक खेल का प्रदर्शन किया।
मौके पर संजय सिंह, पूर्व मेयर, सुरेश चौहान, पूर्व प्राचार्य अभिलाष कुमार दत्त, चन्द्रशेखर दास, सहित कई लोग मौजूद थे। खेल समाप्ति के बाद टूर्नामेंट के संयोजक संजीव कुमार मुन्ना, जिला हॉकी संघ के मनोज शर्मा, पंसस ज्योति कुमार आदि लोगो ने खिलाड़ियों, अतिथियों और दर्शकों का अभिवादन किया। मोहम्मद मुस्ताक अहमद जनरल सेक्रेटरी बिहार हॉकी एसोसिएशन, मुख्य पार्षद तेघड़ा सोनाली भारती, मेयर बेगूसराय, थानाध्यक्ष तेघड़ा संजय कुमार, जिला पार्षद प्रवीण शेखर समेत अन्य अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीम को शील्ड प्रदान किया। वहीं खिलाड़ियों को भी मोमेंटो दिया गया।

