Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जगरनाथ दा राज्य के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे: रविन्द्र नाथ महतो
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    जगरनाथ दा राज्य के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे: रविन्द्र नाथ महतो

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 7, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जगरनाथ दा राज्य के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे: रविन्द्र नाथ महतो
    मुकेश रंजन संवाददाता
    रांची: झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने शुक्रवार को दिवंगत शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो को नम आंखों से श्रंद्धाजलि दी।
    उन्होंने कहा कि अपने क्षेत्र में टाइगर के नाम से प्रसिद्ध जगरनाथ दा सचमुच अंतिम समय मे टाइगर की तरह जीये। भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे। जगरनाथ दा जनप्रिय नेता थे। उनका इस तरह से चले जाना काफी पीड़ादायक है।उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के समय से ही जगरनाथ महतो के साथ उनके बहुत आत्मीय संबंध थे। राज्य के विकास को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे। विपक्ष में रहते हुए उन्होंने ऐसे मामले सदन में उठाए थे जो सीधे तौर पर झारखंड के जनमानस से जुड़ा हुआ था।

     

     

     

    पारा शिक्षकों को कैसे सम्मान मिले इसको लेकर उन्होंने आंदोलन किया था। जब सरकार में आये और उन्हें राज्य के शिक्षा मंत्री का दायित्व मिला तो उन्होंने सबसे पहले पारा शिक्षकों के समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। झारखंड के युवाओं को कैसे रोजगार मिले, इसपर भी उनकी गहरी चिंता थी।

     

     

    जगरनाथ दा का जीवन पीड़ितों के उत्थान को समर्पित: दीपिका
    कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि जगरनाथ दा का जीवन दलितों शोषितों पीड़ितों के उत्थान को समर्पित था। वे एक ऐसे जनप्रिय नेता थे जिनके पास दलगत भावना से ऊपर उठकर लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचते थे।उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि वे कभी यह नहीं देखते थे कि उनके समक्ष आया व्यक्ति किस दल या विचारधारा का है। सबकी सुनते थे और उसका तत्काल निदान करते थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुड फ्राइडे : प्रभु यीशु के बलिदान को याद कर जताते हैं शोक
    Next Article विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 5 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कल 8 अप्रैल को निशुल्क लेंस लगाया

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.