Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, भाजपा-जेडीएस के बागियों को मिला टिकट
    Breaking News Headlines राजनीति

    कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, भाजपा-जेडीएस के बागियों को मिला टिकट

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर दी है. केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. कांग्रेस द्वारा जारी दूसरी लिस्ट में 42 उम्मीदवारों के नाम हैं. इसके साथ ही कांग्रेस अब तक 166 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व विधायक और दो एमएलसी को टिकट दिया गया है. इसके अलावा जेडीएस छोड़कर कांग्रेस का हाथ पकडऩे वाले पूर्व विधायक श्रीनिवास को गुब्बी से टिकट मिला है. वहीं पार्टी की ओर से जारी सूची के अनुसार, किट्टूर से बालासाहेब पाटिल, बादामी से भीमसेन चिमन्नकट्टी, अफजलपुर से एमवाई पाटिल, गुलबर्ग दक्षिण से आलम्माप्रभु पाटिल, गंगावटी से इकबाल अंसारी को टिकट दिया गया है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची को मंजूरी दी गई थी.

     

     

    इससे पहले कांग्रेस ने 24 मार्च को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार के नाम शामिल थे. सिद्धारमैया को कांग्रेस ने वरुणा सीट से और डीके शिवकुमार को कनकपुरा सीट से उम्मीदवार बनाया है. वहीं इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कहा था कि पार्टी राज्य की बाकी 100 सीटों के लिए उम्मीदवारों पर व्यापक चर्चा करने वाली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनाला प्रखंड के समीप विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया
    Next Article गोदाम प्रबंधक ने निलंबित जन बितरण प्रणाली दुकान का किया जांच

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.