Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए
    Breaking News Business Headlines कारोबार जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन जमशेदपुर में दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (TCIL) के विस्तार परियोजना के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह में शामिल हुए

    *#टीसीआईएल के साथ-साथ उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण कदम*
    *#वर्तमान में TCIL की क्षमता 4,15,000 टन प्रति वर्ष है। TCIL के विस्तारीकरण का यह पहला चरण, जिसमें लगभग 2000 करोड़ रुपए का निवेश होगा।विस्तारीकरण से वर्ष 2026 तक करीब 7, 15,000 टन प्रति वर्ष तक करने की योजना है।*

    ===============
    *#टाटा समूह का योगदान राज्य और देश के लिए सराहनीय*
    *#अधिक से अधिक उद्योग लगे, सरकार का यही प्रयास*
    *#राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा*

    *श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री*
    ================
    *जमशेदपुर*
    जिस प्रकार आज दि टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के विस्तारीकरण हेतु आधारशिला रखी गई है। मुझे उम्मीद है कि यह कार्य ससमय पूरा होगा, जिससे यहां के लोगों को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा। सरकार की सोच हमेशा से रही है। राज्य में उद्योग लगेंगे तो रोजगार सृजन होगा। इसके लिए नीतियां बने ताकि अधिक से अधिक उद्योग लगे। सरकार बनने के बाद उद्योग नीति बनी। इस क्रम में कई औद्योगिक घरानों का सहयोग प्राप्त हुआ। टाटा समूह के लोग भी उद्योग नीति की लॉन्चिंग के दौरान उपस्थित थे। इसका बेहतर परिणाम देखने को मिला है। उद्योग नीति का ही प्रतिफल है कि आज टीसीआइएल के विस्तारीकरण हेतु भूमि पूजन किया गया। इससे पूर्व भी बोकारो में सीमेंट फैक्ट्री का विस्तारीकरण हुआ था और वहां से उत्पादन भी शुरू हो चुका है। उपरोक्त बातें मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कही। श्री सोरेन टीसीआईएल के विस्तारीकरण परियोजना के भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

     

    *टाटा समूह का योगदान सराहनीय*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस देश और राज्य के विकास में टाटा समूह की बड़ी भूमिका रही है। सरकार का प्रयास है औद्योगिक घरानों से सम्बंध और मजबूत हो। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। टाटा कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जल्द यह राज्य की जनता को समर्पित होगा। पर्यटन उद्योग को भी बढ़ावा देने के लिए कई कदम सरकार मजबूती के साथ बढ़ाई है। झारखण्ड का पर्यटन कैसे आगे बढ़े इसके लिए भी कई कार्य किए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर मंत्री श्री चंपाई सोरेन, मंत्री श्री बन्ना गुप्ता, विधायक श्री सरयू राय, विधायक श्री रामदास सोरेन, विधायक श्रीमती सबिता महतो, विधायक श्री समीर मोहंती, विधायक श्री मंगल कालिंदी, विधायक श्री संजीव सरदार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना डाडेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, उपायुक्त जमशेदपुर श्रीमती विजया जाधव, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर -सह- मुख्य कार्य पदाधिकारी टी भी नरेंद्रन,चीफ कॉरपोरेट सर्विसेज श्री चाणक्य चौधरी, एमडी टीसीआईएल श्री आर एन मूर्ति एवं अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज लोकसभा में नियम 377 के अधीन सूचना देते हुए

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.