Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के आदेश को पहनाया अमलीजामा, अंकित के परिजन योजनाओं से हुए आच्छादित
    Breaking News झारखंड

    मुख्यमंत्री के आदेश को पहनाया अमलीजामा, अंकित के परिजन योजनाओं से हुए आच्छादित

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के आदेश को पहनाया अमलीजामा, अंकित के परिजन योजनाओं से हुए आच्छादित

    अंकित की पढ़ाई और परिवार के जीविकोपार्जन में आ रही अड़चने हुईं दूर

    रांची
    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश को उपायुक्त बोकारो ने अमलीजामा पहना दिया। मुख्यमंत्री को उपायुक्त बोकारो ने बताया कि अंकित कुमार एवं उनकी माता बिराजू देवी से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी को डा. भीमराव आंबेडकर आवास योजना के तहत आवास स्वीकृति का आदेश दिया गया है। अंकित के लिए कोचिंग संस्थान में नामांकन, आवासन, पुस्तक/नोटबुक आदि की व्यवस्था प्रशासन द्वारा जल्द सुनिश्चित कराने, परिवार को जीविकोपार्जन में सहयोग को ले मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, जेएसएलपीएस योजना के तहत क्रेडिट लिंकेज उपलब्ध कराने, अंकित की छोटी बहन पिंकी को 11वीं में केजीबीवी गोमिया में नामांकन एवं पिता अशोक प्रजापति को संपूर्ण चिकित्सीय जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूर्व से राशन कार्ड, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिल रहा है।

    *यह था मामला…*

    मुख्यमंत्री को जानकारी मिली कि बोकारो निवासी अंकित कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2022 में करीब 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से वह आगे की पढ़ाई करने में असमर्थ है। अंकित के पिता शारीरिक रूप से कमजोर हैं और मजदूरी करने वाली मां का वाहन दुर्घटना में हाथ -पैर टूट गया था, जिससे पूरे परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उपरोक्त मामले कि जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो को मामले की जांच कर अंकित की पढ़ाई हेतु हरसंभव सरकारी सहायता पहुंचाने एवं अंकित के परिवार को जरूरी सभी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करने का आदेश दिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब भारत और भरत सिंह फैंस क्लब के द्वारा रामनवमी विसर्जन जुलूस में चना गुड़ एवं शरबत का वितरण किया गया
    Next Article जिला प्रशासन और अखाड़ा समितियों के बीच संवादहीनता के लिए जिम्मेदार कौन ? प्रभावहीन हैं केंद्रीय शांति समिति और सद्भावना समिति

    Related Posts

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    August 6, 2026

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    मानसून सत्र छोटा लेकिन महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो ने की सकारात्मक बहस की अपील

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन आज से, जमशेदपुर में जुटेंगे हजारों युवा

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.