Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार :लगातार मिल रहे नए केस  ,मची हड़कंप
    Breaking News Headlines

    कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार :लगातार मिल रहे नए केस  ,मची हड़कंप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोरोना संक्रमण की बढ़ी रफ्तार :लगातार मिल रहे नए केस  ,मची हड़कंप

    नई दिल्ली  -:   देश की राजधानी दिल्ली के साथ महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना का खतरा बढ़ना लगा है. दोनों जगह नए मामलों की रफ्तार डराने वाली है. दिल्ली में बीते 24 घंटे में एक बार फिर नए मामलों में उछाल दर्ज किया गया है. मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 214 नए मामले सामने आये हैं. इस कारण संक्रमण दर बढ़कर 11.82 प्रतिशत हो गई है. वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 450 नए मामले सामने आए हैं और तीन लोगों की मौत हुई है.

     

     

     

     

    वहीं रविवार को 9.13 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 153 मामले जबकि शनिवार को 4.98 प्रतिशत संक्रमण दर के साथ 139 नये मामले सामने आए. साथ ही देश में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा के मामलों में तेज वृद्धि के बीच दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में नए कोविड मामलों की संख्या में बढोत्तरी देखी गई है. नए मामले सामने आने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 20,09,061 हो गई है, जबकि मरने वालों की कुल संख्या 26,524 पर स्थिर है.स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से यह भी पता चला है कि सोमवार को कोविड-19 के लिए 1,811 जांच किए गए. इसमें से 214 सैंपल कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए.  दिल्ली के अलावा महाराष्ट्र की बात करें तो यहां भी कोरोना के मामले में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे में यहां 450 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

     

     

     

    डराने वाली बात यह है कि यहां एक बार फिर कोरोना के कारण लोगों की मौत होने लगी है. बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में तीन लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई है. सोमवार को महाराष्ट्र में 205 मामले आए थे. इस हिसाब से मंगलवार को मामले में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी देखी गई है. देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है। वहीं, 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। बता दें कि प्रिकॉशन डोज का आंकड़ा भी 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। COVID-19 टैली के अनुसार, पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 अप्रैल से UPI से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, 2000 से ज्यादा लेनदेन पर लगेगा चार्ज
    Next Article आमलाजोड़ा गांव में देर रात तक चली गौरमंडली का रंगारंग कार्यक्रम।

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.