Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में 7 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे टी20 में 7 रन से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली  -:   वेस्टइंडीज ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका से 3 टी20 की सीरीज 2-1 से जीत ली. जोहानिसबर्ग में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 को वेस्टइंडीज ने 7 रन से जीता और इसके साथ ही सीरीज अपने नाम कर ली. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन ही बना पाई. वेस्टइंडीज की जीत में 2 खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा. एक नंबर-9 पर 200 के स्ट्राइक रेट से 44 रन ठोकने वाले रोमारियो शेफर्ड और दूसरे 5 विकेट लेने वाले पेसर अल्जारी जोसेफ.

     

     

     

     

    इससे पहले, दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका ने 259 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर की थी. लेकिन, तीसरे टी20 में मेजबान देश 221 रन के टारगेट को हासिल नहीं कर पाया. द.अफ्रीका के लिए ओपनर रीजा हेंड्रिक्स ने जरूर 44 गेंद में 83 रन की तूफानी पारी खेली. लेकिन, ये पारी भी दक्षिण अफ्रीका की टार नहीं टाल पाई और टीम 7 रन से पीछे रह गई. हेंड्रिक्स के अलावा राइली रुसो ने 21 गेंद में 200 के स्ट्राइक रेट से 42 रन ठोके.

     

     

     

    जोसेफ ने 4 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट झटके. दक्षिण अफ्रीका को आखिरी ओवर में 26 रन चाहिए थे. कप्तान एडेन मार्करम ने 3 चौके भी उड़ाए. लेकिन, वो इस ओवर में 18 रन ही बना पाए. इस तरह दक्षिण अफ्रीका जीत के लक्ष्य से 7 रन पीछे रह गया.

    इससे पहले, वेस्टइंडीज ने भी 161 रन के स्कोर पर 8 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन, 9वें नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे रोमारियो शेफर्ड ने आखिरी के कुछ ओवर में ताबड़तोड़ शॉट्स खेलकर वेस्टइंडीज को 220 रन से स्कोर तक पहुंचा दिया. वेस्टइंडीज की पारी का आखिरी ओवर कैगिसो रबाडा ने फेंका और इस ओवर में शेफर्ड ने कुल 26 रन बटोरे. शेफर्ड ने इस ओवर में 3 छक्के और 1 चौका उड़ाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगीता थिएटर (GITA Theatre) के कलाकार 27 मार्च से लेकर 3 अप्रैल तक झारखंड के 7 से अधिक जिला में नुक्कड़ नाटक
    Next Article 1 अप्रैल से UPI से पेमेंट करना पड़ेगा महंगा, 2000 से ज्यादा लेनदेन पर लगेगा चार्ज

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.