Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वित्तमंत्री निर्मला की चेतावनी, कर नहीं चुकाया तो बड़े नुकसान के लिए रहो तैयार
    Breaking News राष्ट्रीय

    वित्तमंत्री निर्मला की चेतावनी, कर नहीं चुकाया तो बड़े नुकसान के लिए रहो तैयार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 6, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने करदाताओं को कड़ी चेतावनी देते हुए आज कहा कि उन्हें ईमानदारी से कर का भुगतान करना चाहिए वरना उन्हें कहीं अधिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. श्रीमती सीतारमण ने शुक्रवार को संसद में 2019-20 के बजट में कर संबंधी प्रावधानों की घोषणा से पहले ईमानदार करदताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि उनके बहुमूल्य अंशदान के कारण ही सरकार देश के समावेशी और सर्वांगीण विकास के सामूहिक सपने को साकार करने में जुटी है.इसके तुरंत बाद उन्होंने तमिल कवि पिसिरेन्द्रयार की एक कविता यान्नै पुगुन्धा निलम” के जरिये करदाताओं को अपने आप करों का भुगतान करने की सलाह दी. उन्होंने कहा ,” ऐसी परिस्थिति में मुझे श्री पिसिरेन्द्रयार की एक तमिल संगम काल की पुरा नानरू नामक कृति की एक पंक्ति में बुद्धिमत्ता झलकती है. यान्नै पुगुन्धा निलम नामक कविता में राजा पांडियन अरिबुद्धे नाम्बि को सलाह दी गयी थी.इस तमिल कविता के कुछ छंद पढऩे के बाद उन्होंने कहा , इसका अर्थ यह है कि भूमि के एक छोटे से टुकड़े से प्राप्त धान की फसल से निकाले गये चावल के कुछ ढेर एक हाथी के लिए पर्याप्त होंगे. लेकिन यदि कोई हाथी धान के खेत में स्वयं घुसकर उसे खाना शुरू कर दे तब क्या होगा. वह जितना खाएगा उससे कहीं अधिक पैरों से कुचलकर बर्बाद कर देगा. वित्त मंत्री ने कहा कि इस कविता को पढऩे का उनका अभिप्राय कराधान को लेकर है कि करदाता स्वयं ही कर अदा करें, सरकार की मंशा किसी को नुकसान पहुंचाने की नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्री साकची शिव मंदिर के दिवार पर बन रहे ईशा मसीहा के तस्वीर पर हिन्दू पीठ जमशेदपुर ने जताई आपति
    Next Article अमरनाथ यात्रियों के लिए Jio ने लॉन्च किया नया प्लान

    Related Posts

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.