Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची धालभूम क्लब मैदान में 30 मार्च को मनेगा राजस्थान दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साकची धालभूम क्लब मैदान में 30 मार्च को मनेगा राजस्थान दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    साकची धालभूम क्लब मैदान में 30 मार्च को मनेगा राजस्थान दिवस
    रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी राजस्थानी संस्कृति की झलक
    जमशेदपुर  -:   पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्धारा आगामी 30 मार्च गुरूवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने धालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जायेगा। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं, जिसमें राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी। इस आयोजन में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क है। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए राजस्थान से कलाकार आ रहे है।

     

     

    इस संबंध में मंगलवार को मारवाड़ी सम्मेलन के जिलाध्यक्ष मुकेश मित्तल ने साकची श्री अग्रसेन भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए आगे बताया कि आपणो राजस्थान कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कठपुतली नाच, मेहंदी, बच्चों के लिए झूला, लाख की चूड़ी, मिट्टी के बर्तन, ऊँट की सवारी, चोकी ढाणी, राजस्थानी व्यंजन, चूर्ण, तोता पंडित, शूटिंग, सेल्फी कार्नर, बच्चों के लिए बांसुरी, टॉफ़ी कैंडी, कॉटन कैंडी, झालमुरी, चटपटी, आइस क्रीम, पुचका, कचोरी चाट, बाबा चाट, मंगोड़ी-पापड़-अचार-खजला के काउंटर, राजस्थानी स्टोर इत्यादि होगा। उन्होंने कार्यक्रम में आने वाले समाज के सभी गणमान्य लोागें से वाहनों की पार्किंग आम बागान मैदान में करने का अनुरोध किया हैं, ताकि किसी को भी परेशानी और सड़क जाम की स्थिति नहीं

     

     

     

    संवाददाता सम्मेलन में उपस्थित महासचिव सीए विवेक चौधरी ओर कोषाध्यक्ष मोहित शाह ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन में पूर्वी सिंहभूम जिला के हर क्षेत्र सहित पड़ोसी जिला से भी हजारों की संख्या में समाज के बुजुर्ग, युवा एवं नारी शक्ति शामिल होंगें। उन्होंने समाज के सभी लोगों से पारम्परिक राजस्थानी परिधान में आने का अनुरोध किया हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बच्चे, महिलाएं, पुरूष और युगल जोड़ी को सर्वश्रेष्ठ राजस्थानी ड्रेस पुरूस्कार से सम्मानित किया जायेगा। मालूम हो कि राजस्थान प्रदेश की स्थापना 30 मार्च, 1949 को राजपुताना नाम से की गई थी। जिसे बाद में बदलकर राजस्थान नाम दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम सम्मानित जनता मंच ने की छठ व्रत धारियों के बीच सेवा
    Next Article कोल्हान : छात्र संघर्ष मोर्चा ने अपने लंबित मांगो को लेकर कोऑपरेटिव कालेज परिसर मे किया प्रदर्शन

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.