Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home »  तीस हज़ार नए युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा भाजयुमो, शनिवार को होगी अभियान की शुरुआत
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

     तीस हज़ार नए युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा भाजयुमो, शनिवार को होगी अभियान की शुरुआत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 5, 2019No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीस हज़ार नए युवाओं को पार्टी से जोड़ेगा भाजयुमो, शनिवार को होगी अभियान की शुरुआत

    ● युवा मोर्चा है संगठन की रीढ़: सत्येंद्र कुमार
    ● संगठन के विस्तार का आधार है सदस्यता अभियान : दिनेश
    ● तीस हज़ार युवाओं को जोड़ना हमारी प्राथमिकता : राजा

    शुक्रवार, जमशेदपुर: जमशेदपुर संसदीय सीट से वीजयी पताका लहराने के बाद युवा कार्यकर्ताओं ने फिर एक बार बड़ा बीड़ा उठाया है। संगठन की ओर से जारी निर्देश के आलोक में भारतीय जनता युवा मोर्चा संगठन पर्व सदस्य्ता अभियान के तहत तीस हजार युवाओं को भाजपा से जोड़ेगी। इसके लिए पूरे जिले में मोर्चा की ओर से अभियान चलाया जाएगा। अभियान की सफ़लता के लिए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों व कार्यसमिति सदस्यों की बैठक शुक्रवार को सोन मंडप सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यता अभियान के तहत युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया।

    बोले जिलाध्यक्ष: कार्यक्रम को संबंधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा से आमजनों को अवगत कराएं और उन्हें पार्टी का सदस्य बनाएं। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में लगकर इसे प्राथमिकता के साथ पूरा करें। कहा कि भाजयुमो जमशेदपुर तीस हज़ार नए व युवा सदस्यों को पार्टी से जोड़ेगी।

    कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ज़ियाडा के चेयरमेन सह भाजपा जिला के प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है। युवा कार्यकर्ताओं के परिश्रम से होकर ही जीत का रास्ता जाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि जमशेदपुर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तय लक्ष्य को पूर्ण करेंगे और उम्मीद की कसौटी पर पुनः खरे उतरेंगे।

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि सदस्य्ता संगठन के विस्तार का आधार है और इसी के निमित्त संगठन पर्व सदस्यता अभियान का आगाज़ किया गया है। अभ‍ियान से जुड़कर लोग देश के बदलाव में अपनी भागीदारी निभा सकेंगे और राष्ट्र निर्माण के सहभागी बनेंगे।

    भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्षों के कुशल नेतृत्व में युवा कार्यकर्ता प्रत्येक क्षेत्रों में युवाओं को पार्टी से जोड़ेगी। उन्होंने बेहतर रणनीति व रूपरेखा तय कर लक्ष्य प्राप्ति का आह्वान किया। बैठक को भाजयुमो प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह व अन्य ने भी संबोधित किया।

    बैठक के अंतिम दौर में सदस्यता अभियान को तीव्र गति हेतु भाजयुमो ने प्रभारी के रूप में मुकेश शर्मा व सह-प्रभारी के रूप में बिनोद गुप्ता के नाम की घोषणा की गयी।

    बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिला के प्रभारी सह जियाडा के चेयरमैन सत्येंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रभारी अभिषेक सिंह, प्रदेश महामंत्री गुंजन यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी पप्पू सिंह, विजय सिंह, आजाद शत्रु, स्वप्निल सिंह, सुमित शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, कमलेश साहू, सुमित शर्मा, प्रदीप मुखर्जी, जिला भाजयुमो से आशुतोष दास, श्वेता कुमारी, शशि यादव, मोहित शाह, अशोक सिंह, कुमारेश उपाध्याय, रंजीत पांडेय, बंटी सिंह, प्रेम झा, मोंटी अग्रवाल, इंदरजीत सिंह, राजकुमार प्रसाद, आकाश सिंह, मुकेश शर्मा, संजय शर्मा, कौस्तभ राय, बिनोद गुप्ता, मोहम्मद अमनमोहित पांडेय, नारायण प्रसाद, उमा शंकर,रत्नेश सिंह, सुनील गोराई नवजोत सोहल, युवराज सिंह, एवं सभी भाजयूमो मंडल अध्य्क्ष उपस्तिथ थे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्माणाधीन बाहिरग्राम पथरघट्टा सड़क के आसपास के कुल 11 मौजा के प्रतिनिधि मुआवजे की मांग को लेकर उप विकास आयुक्त  से मिलकर एक मांग पत्र सौंपा
    Next Article जनता दरबार मे आपके द्वार आई है सरकार करने सबका समाधान:– मंत्री सहिस

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.