Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने भारत पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
    Breaking News Headlines

    द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने भारत पहुंचे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 20, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. भारत के साथ रक्षा व सुरक्षा, व्यापार व निवेश तथा उच्च प्रौद्योगिकी सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के मुद्दे पर बातचीत के लिए जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा सोमवार की सुबह भारत पहुंचे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और किशिदा दिन में भारत की जी-20 की अध्यक्षता और जी-7 की जापान की अध्यक्षता के लिए प्राथमिकताओं पर भी चर्चा करेंगे. भारत की बढ़ती महत्वपूर्ण भूमिका के मद्देनजर जापान के प्रधानमंत्री के इस दौरान क्षेत्र में मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत को लेकर अपनी योजना पर भी बात कर सकते हैं.

     

    पीएम मोदी और पीएम किशिदा के बीच व्यापक वार्ता में चीन की बढ़ती सैन्य मुखरता की पृष्ठभूमि में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में उभरती स्थिति के बारे में भी चर्चा होने की संभावना है. जापान के प्रधानमंत्री की यात्रा लगभग 27 घंटे की होने की उम्मीद है. उम्मीद है कि वह दोपहर में एक प्रमुख थिंक-टैंक में व्याख्यान के दौरान शांति के लिए मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत की योजना पर अपने विचार रखेंगे. योजना में हिंद-प्रशांत को लेकर भारत के महत्व को रेखांकित किए जाने की संभावना है.

     

    पिछले साल जून में सिंगापुर में प्रतिष्ठित शांगरी-ला वार्ता के दौरान किशिदा ने कहा था कि वह आगामी दिनों में हिंद-प्रशांत के लिए योजना तैयार करेंगे. उन्होंने कहा था कि मैं आगामी दिनों में शांति के उद्देश्य से एक मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत के लिए योजना तैयार करूंगा, जो गश्ती जहाजों उपलब्ध कराने और समुद्री कानून को बढ़ाने, प्रवर्तन क्षमता, साइबर सुरक्षा, डिजिटल और हरित पहल तथा आर्थिक सुरक्षा पर जोर देने के साथ मुक्त व खुले हिंद-प्रशांत की दृष्टि को बढ़ावा देने के लिए जापान के प्रयासों को मजबूत करेगा. योजना के जरिए हिंद-प्रशांत के प्रति जापान की नीति और दृष्टिकोण के बारे में विस्तृत जानकारी मिलने की उम्मीद है. पिछले कुछ वषोज़्ं में लगभग सभी प्रमुख शक्तियां हिंद-प्रशांत पर अपनी रणनीतियों के साथ सामने आई हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखालिस्तानी समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग कार्यालय में की तोडफ़ोड़, उतारा तिरंगा
    Next Article पंजाब के चप्पे-चप्पे में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की तलाश, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.