Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया
    Breaking News Headlines

    भारतीय हॉकी टीम ने आस्ट्रेलिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 16, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    राउरकेला  -:  भारतीय हॉकी टीम ने एफआईएच प्रो लीग के दूसरे चरण के मैच में बुधवार को पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर तीन दिन को भीतर दूसरी बारऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी है। नियमित समय के दौरान दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर थी। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने शूटआउट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसे भारत ने 4-3 से अपने नाम किया।

     

     

    बिरसा मुंडा स्टेडियम में लगातार चौथी जीत के साथ ही भारतीय टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। भारत के लिए विवेक सागर प्रसाद (दूसरे मिनट) और सुखजीत सिंह (47वें) ने निर्धारित समय में गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन एफ्राम्स (37वें और 52वें मिनट) ने दोनों गोल दागे।

     

     

     

    शूटआउट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत और दिलप्रीत सिंह ने गोल किए जिससे भारत ने अपने घरेलू अभियान का शानदार तरीके से अंत किया। भारत ने विश्व चैंपियन जर्मनी को 3-2 और 6-3 से हराया था, जबकि रविवार को पहले चरण के मैच में चौथे नंबर के ऑस्ट्रेलिया को 5-4 से मात दी थी। भारत ने शानदार शुरुआत की और दूसरे मिनट में पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया। कप्तान हरमनप्रीत की शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक को ऑस्ट्रेलिया के कीपर जोहान डर्स्ट ने पैड से दूर कर दिया। लेकिन रिबाउंड पर विवेक सागर प्रसाद ने शानदार तरीके से गोल कर दिया।

    विवेक भारत के लिए अपना 100वां मैच खेल रहे थे। गोल रहित दूसरे क्वार्टर के बाद, ऑस्ट्रेलिया ने आखिरकार 37वें मिनट में एक सफलता हासिल की जब नाथन एफ्राम्स ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला। मैच के 47वें मिनट में सुखजीत ने मैदानी गोल कर भारत को फिर से बढ़त दिला दी। भारतीय डिफेंडर द्वारा 52वें मिनट में अनजाने में किए गए फाउल ने ऑस्ट्रेलिया को एक महत्वपूर्ण पेनल्टी कार्नर दिया, जिसे उन्होंने चतुराई से गोल में बदल दिया। नियमित समय के अंत में स्कोर 2-2 से बराबर होने के साथ शूटआउट में अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने एक बार फिर साबित किया कि उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपरों में क्यों गिना जाता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला : मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ट्रैन के चपेट मे आने से हुई घायल
    Next Article स्ट्रोक होने से झामुमो कार्यकर्ता का देहांत,परिवार सहित क्षेत्र में पसरा मातम।

    Related Posts

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    May 14, 2025

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    May 14, 2025

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    May 14, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गौड़ समाज की बेटी यज्ञसिनी प्रधान 94 प्रतिशत अंक अर्जित कर बनी डीएवी बिस्टुपुर की टॉपर, समाज में हर्ष की लहर

    संगाजोड़ी से भंडारकोल नदी घाट तक सड़क निर्माण का विधानसभा अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

    जामताड़ा जिलान्तर्गत चौकीदारों की नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जांच एवं दौड़ के निमित्त भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत अनुमंडल दंडाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

    मोदी-उद्बोधन जागृत राष्ट्र के हौसलों की उड़ान

    एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम

    हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.