Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ में बढ़ाया बोर्ड परिक्षार्थियों का हौसला, सफलता के दिए टिप्स, परीक्षा को लेकर दी शुभकामनायें, कहा- आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    उपायुक्त ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ में बढ़ाया बोर्ड परिक्षार्थियों का हौसला, सफलता के दिए टिप्स, परीक्षा को लेकर दी शुभकामनायें, कहा- आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उपायुक्त ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ में बढ़ाया बोर्ड परिक्षार्थियों का हौसला, सफलता के दिए टिप्स, परीक्षा को लेकर दी शुभकामनायें, कहा- आप सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं।

    ‘परीक्षा पर चर्चा’ में ऑनलाइन सभी 10वीं व 12वीं की सरकारी स्कूल के करीब 11 हजार परीक्षार्थी जुड़े

     परीक्षार्थी आत्मसंयम में रहें, धैर्य रखें, नकारात्मक बातों को दिमाग पर हावी नहीं होने दें

     तैयारी बढ़िया हो तो परीक्षा में बैठना कोई विशेष चुनौती नहीं…
    श्रीमती विजया जाधव, उपायुक्त

    14 मार्च से झारखंड एकेडमिक काउंसिल की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हो रही है । इस वर्ष पूर्वी सिंहभूम जिला से 10वीं में 26237 वहीं 12वीं में 24702 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों का मनोबल कैसा हो, उत्तर कैसे लिखें, निर्धारित समय में सभी प्रश्नों का उत्तर लिखना या पूरे परीक्षा के दौरान धैर्य बनाये रखने तथा माता-पिता को भी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए इसको लेकर ‘परीक्षा पर चर्चा’ में उपायुक्त ने परीक्षार्थियों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए । विद्यार्थियों के साथ संवाद में उपायुक्त ने अपने विद्यार्थी जीवन की बातों को भी साझा किया तथा सफलता पाने के मूलमंत्र बताते हुए कहा कि तैयारी बढ़िया हो तो परीक्षा में बैठना और बेहतर करना कोई चुनौती नहीं है ।

     

     

     

    जितना सकारात्मक रहेंगे परिणाम उतना बेहतर होगा

    किसी भी विद्यार्थी के जीवन में बोर्ड परीक्षा एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है, यह परीक्षा आपके भविष्य की दिशा तय करते हैं । बोर्ड परीक्षा को लेकर बच्चों के साथ साथ माता-पिता, शिक्षक भी काफी गंभीर होते हैं । बच्चों से कहना चाहती हूं कि परीक्षा से घबरायें नहीं बल्कि कई परीक्षायें आपके समक्ष जीवन में आने वाली है ऐसे में जरूरी है कि आप आत्मसंयमित रहें, धैर्य रखें, परफॉर्मेंस प्रेशर में नहीं आएं । दूसरों की नकारात्मक बातों या प्रेशर बनाने वाली बातों से दूर रहें । विद्यार्थी का लक्ष्य यही हो कि मैने साल भर पूरी इमानदारी से मेहनत किये हैं, प्रयत्न किए हैं तो परिणाम भी बेहतर मिलेगा ।

    समय का ध्यान रखें, जो पूछा गया वही लिखें

    उपायुक्त ने परीक्षा कक्ष में बच्चों को क्या क्या ध्यान रखना चाहिए इसपर कहा कि सबसे पहले सवाल को अच्छे से पढ़ें। हैंडराइटिंग आपके व्यतित्व को बताता है, अच्छे हैंडराइटिंग में लिखें क्योंकि आपकी कॉपी दूसरे जिला के शिक्षक जांचेंगे, उन्हें साफ साफ आपका लिखा हुआ पता चले ताकि नंबर भी आपके अच्छे आएं।

    उपायुक्त ने कहा कि प्रैक्टिस परीक्षा जो जिला में लिया गया था उसका उद्देश्य से ही यही था कि बच्चे परीक्षा के माहौल में पहले से ढाल लें कि किस तरह से समयसीमा के भीतर सही-सही जवाब लिखना है । परीक्षा केन्द्र में समय का ध्यान रखना काफी जरूरी है। जिन सवालों का जवाब पहले आता हो उसे पहले बनायें, प्रयास करें कि सारे सवालों को एक जैसा समय दें, जो पूछा गया है वही लिखना है । उदाहरण के साथ या चित्र, टेबल, डायग्राम बनाकर जवाब लिखना चाहें तो जरूर लिखें ।

    कई बार परीक्षार्थी किसी विषय का परीक्षा सही नहीं गया हो तो उसकी चर्चा करते हैं, इसकी उदासीनता अगले विषय की परीक्षा में झलकती है, ऐसी गलती नहीं करें। जो बीत गया उससे आगे बढ़ते हुए सिर्फ अगले विषय पर ध्यान देना है तथा यही मानसिकता एकदम अंतिम परीक्षा तक बनाये रखना है।

     

     

     

     

    बच्चों के उचित खानपान एवं भरपूर नींद का रखें ध्यान

    माता पिता के लिए भी यह चुनौती वाला समय होता है । जो पेपर लिखकर बच्चा आ गया उसका ज्यादा एनालिसिस नहीं करें, दूसरे की तैयारी में लगायें। बच्चे का हौसला बढ़ाते रहें । खानपान पर ध्यान दें, गर्मी का मौसम शुरू हो गया है तो शरीर को हाईड्रेट रखें । बिना खाना खाये परीक्षा केन्द्र नहीं भेजें। बच्चा अच्छे से खाना खाये, पूरी नींद ले इसपर विशेष ध्यान रखें ।

    ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम में जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में पढने वाले करीब 14 हजार बच्चे ऑनलाइन जुड़े। जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला शिक्षा अधीक्षक सुश्री निशु कुमारी, एसडीओ(शिक्षा) श्री आशीष पांडेय ने भी परीक्षार्थियों का मार्गदर्शन किया ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिजली से जुड़ी समस्या से ना हों परेशान , आएं ऊर्जा मेला में और पायें समाधान
    Next Article पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलियाई पीएम के सामने उठाया मंदिर में तोडफ़ोड़ का मुद्दा , कहा- यह अफसोसनाक

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.