Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेलंगाना के सीएम की बेटी कविता बोलीं- चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ED
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    तेलंगाना के सीएम की बेटी कविता बोलीं- चुनावी राज्यों में मोदी से पहले पहुंचती है ED

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 9, 2023Updated:March 9, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता का नाम भी सामने आया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें पेशी के लिए भी बुलाया है। उधर, कविता ने ईडी दफ्तर में पेशी से पहले केंद्र सरकार पर निशाना साधा है

     

     

    किस बात की जल्दी में ईडी?
    कविता ने गुरुवार दोपहर इस सिलसिले में एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को लेकर दिल्ली में भूख-हड़ताल के लिए हमने 2 मार्च को एक पोस्टर जारी किया था। भूख हड़ताल में 18 दलों के नेता शामिल होने वाले हैं। ईडी ने मुझे 9 मार्च को बुलाया। मैंने उन्हें 16 मार्च के लिए अनुरोध किया था, लेकिन पता नहीं, वे किस जल्दबाजी में हैं। इसलिए मैंने 11 मार्च के लिए हामी भर दी है। हम ईडी का सामना करेंगे, हमने कुछ भी गलत नहीं किया है।घर पर पूछताछ के अनुरोध को नहीं माना
    कविता ने आगे कहा कि जब कोई एजेंसी किसी महिला से पूछताछ करना चाहती है, तो उसका मौलिक अधिकार है कि पूछताछ उसके घर पर की जाए। इसलिए, मैंने ईडी से अनुरोध किया कि वे 11 मार्च को मेरे घर पूछताछ के लिए आ सकते हैं, लेकिन उन्होंने इससे इनकार कर दिया।

     

     

    सोनिया गांधी की तारीफ
    कविता ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि केंद्र में गठबंधन सरकार का नेतृत्व करने के बावजूद महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने के लिए मैडम सोनिया को सलाम करती हूं। मैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अनुरोध करती हूं कि वह महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराना सुनिश्चित करें।

    अहंकार छोड़े कांग्रेस
    इसके अलावा कविता ने पीएम मोदी से कीमतों को कम करने, अधिक सब्सिडी और नौकरियां देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हम जैसे लोगों को प्रताड़ित करके आपको क्या मिलेगा? कविता ने कहा कि हमारा मानना है कि सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना होगा। आपको कांग्रेस से उसके रुख के बारे में पूछना होगा। कांग्रेस कब अपना अहंकार छोड़कर वास्तविकता का सामना करेगी?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Next Article मुकेश मित्तल उपाध्यक्ष- जनसंपर्क एवं कल्याण चेंबर ऑफ कॉमर्स ने वीपी सीएस टाटा स्टील को लिखा पत्र

    Related Posts

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    June 26, 2026

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    June 26, 2026

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राम मंदिर में ‘चांदी का कौवा चोरी’: अयोध्या के दान पर उठे गंभीर सवाल

    मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ: क्यों जरूरी है एक साझा लड़ाई?

    भरत तिवारी एनकाउंटर: पुलिस कार्रवाई पर उठे गंभीर सवाल, क्या मिलेगा न्याय?

    जमशेदपुर: परमहंस लक्ष्मीनाथ मंदिर परिसर में आरोग्य संस्थान का उद्घाटन, सरयू राय ने की पहल की सराहना

    कोचिंग जाने निकली 16 वर्षीय छात्रा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने लगाई मदद की गुहार

    सिंहभूम कॉलेज में ‘साहित्यिक मंच’ संपन्न, संताली साहित्य और युवा रचनाधर्मिता पर मंथन

    प्रखंड मुख्यालय में एससीआर को ले बीएलए-2 की बैठक आयोजित

    मवि ऊपरबेड़ा में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप एवं लिटिल चैम्पस फुटबाल प्रतियोगिता आयोजित

    ट्रंप का दावा: मध्यपूर्व में शांति की ओर बढ़ रहा ईरान, ईरान बड़ी रियायतें दे रहा है

    खनन विभाग ने औचक निरीक्षण में किया एक वाहन जब्त एवं पाटा टोल प्लाजा पर पांच वाहनों से वसूले 23 हजार जुर्माना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.