Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तमिलनाडु,तमिलनाडु में अधिकारियों से की मुलाकात प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल, वस्तुस्थिति से हुए अवगत
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तमिलनाडु,तमिलनाडु में अधिकारियों से की मुलाकात प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल, वस्तुस्थिति से हुए अवगत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस और श्रम विभाग का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा तमिलनाडु,तमिलनाडु में अधिकारियों से की मुलाकात
    प्रवासी श्रमिकों का जाना हाल, वस्तुस्थिति से हुए अवगत

    रांची:मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देश पर तमिलनाडु में प्रवासी श्रमिकों की स्थिति की जानकारी लेने के लिए झारखण्ड पुलिस और श्रम विभाग के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार देर शाम तमिलनाडु पहुंचा।

     

     

    प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर तमिलनाडु सरकार के अधिकारियों और प्रवासी श्रमिकों से बातचीत कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रतिनिधिमंडल को वहां के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि एक पुराने मामले के तथकथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया द्वारा वायरल किया गया। अधिकारियों ने कहा प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षा तमिलनाडु सरकार के लिए सर्वोपरि है। प्रतिनिधिमंडल को यह भी बताया गया कि सावधानी बरतते हुए उत्तर की दिशा में जाने वाली ट्रेनों में आरपीएफ के अतिरिक्त बल को तैनात करने का निर्देश भी तमिलनाडु सरकार द्वारा दिया गया है।

     

    *सीएम हेमन्त ने दिया हर संभव सहायता करने का निर्देश*
    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रम विभाग और झारखण्ड पुलिस को तमिलनाडु सरकार के संबंधित अधिकारियों से निरंतर संपर्क स्थापित कर प्रवासी श्रमिकों को हर संभव सहायता करने और जरूरत पड़ने पर प्रवासी श्रमिकों की राज्य वापसी का निर्देश भी दिया है।

     

    *प्रवासी श्रमिकों से की मुलाकात*

    झारखण्ड सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने झारखण्ड राज्य के विभिन्न प्रवासी श्रमिक समूहों से मुलाकात की। तथा उन कार्यस्थलों का भी दौरा किया जहां से झारखण्ड के प्रवासी नियंत्रण कक्ष को प्रवासी श्रमिकों द्वारा संपर्क किया जा रहा था। प्रवासी श्रमिकों को कोई भी परेशानी होने पर तमिलनाडु एवं झारखण्ड सरकार द्वारा नीचे दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करने की बात कही।

     

    तमिलनाडु पुलिस द्वारा जारी नंबर – 0421-2203313
    9498101300
    9408101320

    झारखण्ड प्रवासी कंट्रोल रूम का नंबर
    -व्हाट्सएप न०
    9470132591
    9431336427
    9431336398
    9431336472
    9431336432

    -लैंडलाइन न०
    0651-2481055
    0651-2480083
    0651-2481037
    0651-2480058
    0651-2482052
    0651-2481188

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपायुक्त ने पेयजल समस्या के समाधान को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
    Next Article सोलर बिजली से चलने वाला पूर्वोत्तर भारत का पहला गुरुद्वारा होगा साकची गुरुद्वारा साहिब

    Related Posts

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    June 22, 2026

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    June 22, 2026

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो शहरी जलापूर्ति योजना फेज-2, पार्ट-B अंतर्गत एनएच-33 के रॉव में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू, मेयर सुधा गुप्ता ने किया निरीक्षण

    फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने का आरोप, कैफे संचालक पुलिस के हवाले

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.