Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नैक और फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार का आज हुआ उद्घाटन!
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नैक और फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार का आज हुआ उद्घाटन!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नैक और फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज पर आधारित दो दिवसीय सेमिनार का आज हुआ उद्घाटन!

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा ” नैक और फैकल्टी स्टूडेंट एक्सचेंज” आधारित दो दिवसीय नेशनल सेमिनार में आज पहले दिन राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद के विभिन्न दिशा निर्देश और प्रतिमानों के विषय में विचार विमर्श किया गया । इस अवसर पर “की नोट स्पीकर” डॉ दिलीप मंगराज, वीमेंस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर और शिक्षा संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ संजय भुईंया, कोल्हान विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार,वीमेंस यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सुशील तिवारी और सरायकेला के समाज सेवी शैलेंद्र कुमार सिंह , कॉलेज के चेयरमैन श्री राम बचन, सचिव गौरव कुमार बचन , बी एड के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार और डिग्री की प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर की उपस्थिति रही।

     

     

     

    सभी गणमान्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ ,उत्तरीय और प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया गया ।
    इस दौरान अतिथियों के कर कमलों के द्वारा पैंसठ पृष्ठों की सोवेनियर का भी विमोचन किया गया । इसमें नैक से संबंधित विभिन्न प्रतिमानों के ऊपर व्याख्याताओं और शोधार्थियों के भी आलेख प्रकाशित हुए हैं ।

    विषय प्रवेश करते हुए सचिव गौरव कुमार बचन ने कहा कि रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन शिक्षा के क्षेत्र में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और इस तरह के सेमिनार का आयोजन करने के पीछे हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने फैकल्टी और विद्यार्थियों में गतिशीलता बनाये रखें और सीखने के प्रति सबको जागरुक रखें ।

    स्वागत भाषण देते हुए कॉलेज के चेयरमैन श्री राम बचन जी ने कहा कि सतत् परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। अंधेरा कितना भी घना हो छंटता जरूर है ।

    अतिथि शैलेंद्र कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज विषयी शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा की भी बहुत जरूरत है। साथ ही उन्होंने कहा कि सफलता का द्वार अनुशासित व्यवहार से खुलता है ।

    “की नोट स्पीकर ” डॉ दिलीप मंगराज ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज नैक से गुजरना हर महाविद्यालय के लिए अनिवार्य है । इस सेमिनार का उद्देश्य है कि हम नैक के सातों प्रतिमानों का अध्ययन भली भाँति करें

     

     

     

     

    डॉ संजय भुईंया ने ” नैक और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2023 ” विषय पर अपनी बात रखी । डॉ सुशील तिवारी ने “क्वालिटि एश्योरेंस इन टीचर एजुकेशन” विषय पर व्याख्यान दिया । डॉ मनोज कुमार ने उच्च शिक्षा में नैक की भूमिका पर प्रकाश डाला ।

    कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता गंगा भोला और सुमन लता ने किया । प्रथम सत्र का धन्यवाद ज्ञापन रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार और द्वितीय सत्र का धन्यवाद ज्ञापन व्याख्याता गंगा भोला ने किया।

    सेमिनार के दोनों सत्र की रिपोर्टयोर की भूमिका व्याख्याता जय श्री पंडा ने निभाया।
    इस दो दिवसीय सेमिनार को सफल बनाने में प्रबंधन समिति के विवेक बचन,
    व्याख्याता रश्मि लुगून, व्याख्याता शीतल, व्याख्याता बबीता कुमारी, व्याख्याता अमृता सुरेन, व्याख्याता ऐश्वर्या कर्मकार , व्याख्याता मंजू गागराई व्याख्याता सूरज कुमार , असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ भूपेश चंद्र, डॉ सतीश, डॉ दिनेश, शीलवंती, प्रकाश सिंह, रूपम वर्मा, अमर, सिद्धार्थ, कमलकांत
    की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबीयत , दिल्ली अस्पताल में कराया भर्ती
    Next Article राहुल गांधी ने सॉफ्टवेयर पेगासस का मुद्दा उठाया और कहा “बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन में पेगासस होता है”

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.