Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने व नक्शा विचलन कर निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश
    Breaking News Headlines जमशेदपुर

    सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने व नक्शा विचलन कर निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    उपायुक्त की अध्यक्षता में टाटा लीज क्षेत्र अंतर्गत भूमि अतिक्रमण से संबंधित बैठक

    सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने व नक्शा विचलन कर निर्माण करने वालों के विरूद्ध सख्ती के निर्देश

    समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में उपायुक्त श्रीमती विजया जाधव की अध्यक्षता में आहूत बैठक में टाटा लीज क्षेत्र अंतर्गत भूमि अतिक्रमण को लेकर कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने सरकारी जमीन का अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने की बात कही। किस अंचल में अतिक्रमण के कितने वाद लंबित हैं इसकी गहन समीक्षा की गई। शहर में सरकारी जमीन / टाटा लीज की जमीन के वैसे 10 बड़े अतिक्रमण को चिन्ह्ति करने का निर्देश दिया गया जिससे किसी भी तरह के विकास कार्य के क्रियान्वयन में बाधा आ रही ।

     

     

     

    जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी से नक्शा विचलन करने वालों के विरूद्ध की गई कार्रवाई में प्रगति की जानकारी ली गई । विशेष पदाधिकारी ने बताया कि अबतक जांच में 124 नक्शा विचलन कर किए गए निर्माण कार्य चिन्हित किए गए, 04 टीमें जांच के लिए गठित की गई है। 18 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया तथा सभी संबंधितों को अवैध निर्माण गिराने का भी नोटिस दिया गया है । उपायुक्त द्वारा अगले तीन दिनों में समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए अवगत कराने का निर्देश दिया गया । उन्होने कहा कि कई माध्यमों से बिल्डिंग प्लान को उल्लंघन कर कराये जा रहे निर्माण कार्य की शिकायत मिल रही है, जेएनएसी इसमें प्रमुखता से कार्रवाई करे। नक्शा विचलन की सूची को क्षेत्रवार बांटते हुए कार्रवाई के लिए अतिरिक्त टीम गठित करने का भी निर्देश दिया गया। नक्शा विचलने करने वालों के बिजली पानी के कनेक्शन काटे जाएंगे ।

     

     

     

     

    शहर में सड़कों के अतिक्रमण से लोगों को आवागमन में असुविधा नहीं हो इसपर जिला प्रशासन काफी गंभीर है । शहर में वेंडिंग जोन बनाने पर भी चर्चा हुई। एसडीओ धालभूम को नो वेंडिंग जोन चिन्हित करने तथा टाटा लैंड के प्रतिनिधि को वेंडिंग जोन का स्थल चयन कर सूचित करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, विशेष पदाधिकारी जेएनएसी श्री संजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, सीओ जमशेदपुर श्री अमित श्रीवास्तव, टाटा लैंड डिपार्टमेंट के श्री अमित सिंह तथा अन्य मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली के मद्देनजर आबकारी विभाग की सक्रियता बढ़ी , गोविंदपुर और बिरसानगर में की छापेमारी , शराब बरामद
    Next Article होली पर्व के मद्देनजर खाद्य व मिठाई दुकानों में चलाया जा रहा जांच अभियान, मिलावटखोरी करते पाये जाने पर की जाएगी कार्रवाई

    Related Posts

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    November 13, 2026

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    November 13, 2026

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    सूर्य मंदिर धाम में जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच निःशुल्क पूजन सामग्री बांटेंगी विधायक पूर्णिमा साहू

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का महापर्व छठ, चार दिनों तक होगी सूर्य उपासना

    छठ महापर्व देता है स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश, प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से करें परहेज : हिन्दूपीठ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.