Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कन्हैया सिंह को पुलिस ने भेजा जेल, हथियार बरामद हथकड़ी लगाकर जुबली पार्क से लेकर बंगाल क्लब तक सड़कों पर घुमाया
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड

    कन्हैया सिंह को पुलिस ने भेजा जेल, हथियार बरामद हथकड़ी लगाकर जुबली पार्क से लेकर बंगाल क्लब तक सड़कों पर घुमाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कन्हैया सिंह को पुलिस ने भेजा जेल, हथियार बरामद हथकड़ी लगाकर जुबली पार्क से लेकर बंगाल क्लब तक सड़कों पर घुमाया

    जमशेदपुर के कुख्यात गैंगस्टर अखिलेश सिंह गिरोह के सदस्य कन्हैया सिंह को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. इसके पूर्व पुलिस ने उसे हथकड़ी लगाकर जुबली पार्क से लेकर बंगाल क्लब तक सड़कों पर घुमाया. पुलिस ने कन्हैया की निशानदेही पर एक हथियार और दो जिंदा गोली बरामद किया है. जानकारी देते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पुलिस ने कन्हैया को कानपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह वैश्नोदेवी के दर्शन करने जा रहा था पुलिस उसे गिरफ्तार कर शहर लाई और आज जेल भेज रही है.

     

    जिले के थानों में 19 मामले दर्ज

    एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि कन्हैया सिंह पर जिले के थानों में कुल 19 मामले दर्ज है जिसमें आर्म्स एक्ट और हत्या जैसे मामले शामिल है. इसके अलावा कन्हैया द्वारा व्यापारियों से रंगदारी की मांग करना होटलों में धमकी देकर खाना खाना जैसे काम किए जा रहे थे. उन्होंने बताया कि कन्हैया सिंह हत्या के मामले में सजायाफ्ता भी है और फिलहाल हाईकोर्ट से अपील बेल पर बाहर है.

     

    तीन हथियार रखता था कन्हैया

    कन्हैया ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि वह तीन हथियार रखता था जिसमें से एक उसने अपने भतीजे अंशू को दिया था और एक उसके साथी पौरू के पास है और तीसरा उसके पास है. पुलिस ने उसके घर से हथियार बरामद किया.

    कोर्ट से हथियार के साथ पकड़ाया था अंशू
    पुलिस ने कन्हैया के भतीजे अंशू को कोर्ट परिसर से उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वह हथियार लेकर कोर्ट परिसर में घुस गया था. पुछताछ में अंशू ने पुलिस को बताया कि कन्हैया ने उसे हथियार दिया था. तब से पुलिस कन्हैया के पीछे लगी हुई थी. अंत में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंसार खान के नेतृत्व में मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया
    Next Article जब से मेला प्रारंभ हुआ, तब से लेकर अब तक लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ:अंशुल शरण

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.