Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित को ऑटो-ई-रिक्शा से संबंधित समस्याओं का सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित को ऑटो-ई-रिक्शा से संबंधित समस्याओं का सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पाकुड़ जिला ऑटो-ई- रिक्शा ऑनर्स चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष हिसाबी राय के नेतृत्व में सचिव अनिकेत गोस्वामी द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी,पाकुड़ हरिवंश पंडित को ऑटो-ई-रिक्शा से संबंधित समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा।साथ में कार्यकारिणी सदस्य पुरूषोत्तम नाथ दुबे मौजूद थे। इस ज्ञापन में एसोसिएशन द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी पाकुड़ का ध्यानाकृष्ट किया गया है कि पाकुड़ नगर के गांधी चौक पर प्रातः काल

     

     

     

    दुमका गोड्डा मिर्जाचौकी पाकुड़िया महेशपुर इत्यादि स्थानों के बस लगाने को लेकर बात कही गई,जिससे ऑटो-ई-रिक्शा चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बस पड़ाव मौजूद है।जहां से विभिन्न स्थानों के लिए बस यात्रियों को अपने-अपने गंतव्य स्थानों तक पहुंचाने के लिए दैनिक रूप से आवागमन करती है।परंतु कुछ दिनों से प्रातः 3:00 बजे गांधी चौक पर ही बस को लगा दिया जाता है जिससे पाकुड़ रेलवे स्टेशन से बस पड़ाव या शहर के अन्य स्थानों तक पहुंचने के लिए भी लोग सीधे बस की सवारी ले रहे हैं,जिससे समाज के गरीब वर्ग से आने वाले ऑटो-ई- रिक्शा चालकों को सारी रात रेलवे स्टेशन ऑटो पड़ाव में बिताने के बाद भी 10 का भाड़ा नहीं मिल पा रहा है। इन ऑटो-ई- रिक्शा चालकों को सारी रात जगने पर भी दो चार यात्री भी नहीं मिल पा रहा है।जिससे इन चालकों को जीवन यापन करने में असुविधा हो रही है और इनका परिवार गरीबी की ओर बढ़ता जा रहा है।एक तरफ जहां पाकुड़ नगर में ऑटो-ई- रिक्शा चालक बंगाल से आ रहे और बिना उचित दस्तावेज वाले बाहरी

     

     

     

     

    ई रिक्शा वालों के शहर में प्रवेश और उनके दिनभर शहर में रहकर शहर के ऑटो-ई- रिक्शा चालकों का हक मार रहे हैं।वही दूसरी ओर रात को बस चालक भी अपने उचित स्थान पर बस को ना लगाकर गांधी चौक से बस को संचालन रहे हैं।जिनसे इन ऑटो-ई- चालकों का रात का चैन भी खो गया है।वहीं अनुमंडल पदाधिकारी को इस विषय पर जब एसोसिएशन ने ध्यानाकृष्ट कराया तो अनुमंडल पदाधिकारी हरिवंश पंडित द्वारा एसोसिएशन को यह आश्वस्त किया गया कि वह शीघ्र ही इस समस्या का समाधान करेंगे और गांधी चौक पर लगने वाले बस को वहां से हटाकर उसके उचित स्थान बस स्टैंड पर लगावाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअरका जैन यूनिवर्सिटी: ऑप्टोमेट्री विभाग ने मनाया अल्प दृष्टि जागरूकता माह
    Next Article पुलिस ने किया गोलमुरी गोली कांड का उद्भेदन हथियारों के साथ अपराध कर्मी अब्दुल्ला गिरफ्तार

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.