Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से फतेहपुर प्रखंड सभागार में सेमिनार का किया गया आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से फतेहपुर प्रखंड सभागार में सेमिनार का किया गया आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला जनसंपर्क कार्यालय के सौजन्य से फतेहपुर प्रखंड सभागार में सेमिनार का किया गया आयोजन

    लोगों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की दी गई जानकारी साथ ही योजनाओं के लाभ लेने हेतु किया अपील

    आज दिनांक 25.02.2023 को जिला जनसंपर्क कार्यालय, जामताड़ा के सौजन्य से प्रखंड सभागार, फतेहपुर में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रचार प्रसार हेतु सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मुखिया, पंचायत समिति सहित अन्य लोगों को योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

    इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख श्री अरविंद मुर्मू, जिला परिषद सदस्य श्री पूरन पुजहर, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी, अंचल अधिकारी श्री प्रदीप कुमार महतो, एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री संतोष कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों ने उपस्थित लोगों को सरकार की योजनाओं एवं उससे मिलने वाले लाभ के बारे में बताया गया, साथ ही योजना का लाभ लेने के लिए कहां आवेदन किए जाएं, दस्तावेज में क्या क्या दिए जाएं, इन सब चीज़ों की जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारी फतेहपुर द्वारा सुखाड़ राहत, आपदा राहत, दाखिल खारिज जैसे कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा कार्यक्रम के दौरान पूछे गए कई प्रश्नों का भी जवाब देकर उनकी समस्या का निदान किया गया।

    वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मुकेश बाउरी ने बताया कि सरकार द्वारा लोगों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाया जा रहा है, जिसके लिए अपने पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव के साथ ही प्रखंड में इसके लिए आवेदन दिए जा सकते हैं। उन्होंने अपील किया कि योग्य लाभुक अपनी अहर्ता के अनुसार योजना के लाभ लेने हेतु आवेदन करें, उन्हें योजना का लाभ दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कृषि, पशुपालन, आपूर्ति, जेएसएलपीएस, कल्याण, स्वास्थ्य सहित अन्य विभागों में संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और कई लोगों की समस्याओं को भी सुना एवं त्वरित निष्पादन भी किया।

    वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड प्रमुख ने जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा किए जा रहे प्रचार प्रसार कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रसन्नता जताई तथा अनुरोध किया कि सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के लोगों को योजनाओं से अवगत कराएं साथ ही उन्हें योजना का लाभ भी दिलाएं।

    वही कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री संतोष कुमार ने फतेहपुर प्रखंड के स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा प्रखंड प्रशासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने भी सेमिनार कार्यक्रम के प्रासंगिकता को बताते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके अधिकार एवं अहर्ता के अनुसार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है ताकि वे सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। उन्होंने अपील किया आप सभी योजनाओं का अधिकतम प्रचार प्रसार करें ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा स्थानीय जन प्रतिनिधिगण, अन्य लोग, एवं प्रखंड कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सीमा कुमारी द्वारा पंचायत के विद्यालय एवं जन वितरण प्रणाली दुकान का किया निरीक्षण
    Next Article सीएम भगवंत मान ट्वीट करके कहा ”यह लोग वारिस कहलाने के काबिल नहीं “

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.