Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल का भव्य अभिनन्दन किया
    Breaking News झारखंड

    चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल का भव्य अभिनन्दन किया

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाईबासा जिला बार एसोसिएशन ने आज झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन राजेश शुक्ल का भव्य अभिनन्दन किया

    झारखण्ड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल का आज चाईबासा जिला बार एसोसिएशन में पहुँचने पर जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

    जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद, झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो, पूर्व जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मदन दरिपा, जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री आशीष सिन्हा, उपाध्यक्ष मोहम्मद परवेज कैसर, सरकारी वकील श्री रमेश शर्मा, प्रदीप शर्मा , दिलीप सिंह, राजाराम गुप्ता सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने श्री शुक्ल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

    इस अवसर पर श्री शुक्ल ने चाईबासा जिला बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आभार जताया तथा उन्हें आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए झारखंड स्टेट बार कौंसिल कृतसंकल्पित है।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने कहा कि झारखंड के अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं में राज्य सरकार को भी अन्य राज्यों की तरह सहयोग करना चाहिए। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को कौंसिल की तरफ से मांग पत्र भेजा गया है। बजट मे भी प्रावधान करने का आग्रह राज्य सरकार से किया गया है।

    इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चैयरमैन राजेश कुमार शुक्ल ने सदैव राज्य के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य किया है। श्री शुक्ल राज्य के अधिवक्ताओं के गौरव है। राज्य के अधिवक्ताओं का सम्मान श्री शुक्ल ने पूरे देश मे बढ़ाया है।

    इस अवसर पर झारखंड स्टेट बार कौंसिल के सदस्य श्री अनिल कुमार महतो ने कहा कि श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार कौंसिल के चेयरमैन और वाईस चेयरमैन के रूप में शानदार इतिहास और कीर्तिमान स्थापित किया है देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया जा चुका है। झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों के लिए श्री शुक्ल ने जो कार्य किया है वह बेजोड़ और बेमिसाल है।

    वरिष्ठ अधिवक्ता और जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष श्री मदन दरिपा ने श्री शुक्ल के नेतृत्व और कार्यकुशलता की भूरी भूरी प्रशंसा की।

    धन्यवाद ज्ञापन जिला बार एसोसिएशन के सचिव श्री आशीष सिन्हा ने किया। जबकि संचालन उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद परवेज कैसर ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसा मुंडा स्टेडियम में तेजस्विनी मेगा इवेंट का आयोजन
    Next Article टाटा समूह के संस्थापक को 3 मार्च को रक्तदान कर नमन करेगा हिन्दू पीठ- अरुण सिंह

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.