Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस बेला बोस का 79 की उम्र में निधन
    Breaking News Headlines सिनेमा

    ‘जय संतोषी मां’ फेम एक्ट्रेस बेला बोस का 79 की उम्र में निधन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘शिकार’, ‘जीने की राह’ और ‘जय संतोषी मां’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर बेला बोस ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. 79 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. बेला ने अपनी एक्टिंग की एक लंबी पारी खेली है. उन्हें मणिपुरी क्लासिकल डांस फॉर्म में महारथ हासिल थी. बेला बोस के निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. दिग्गज एक्ट्रेस बेला बोस ने 200 से ज्यादा हिंदी और क्षेत्रीय भारतीय फिल्मों में काम किया है. एक दौर में वह अरुणा ईरानी और हेलेन के साथ जानी-मानी डांसर के रूप में ऊभरी थीं. बेला बेहद मल्टी-टैलेंटेड थीं. उन्हें उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के लिए जाना था. फिल्म की दुनिया में उनकी साल 1950 से लेकर 1980 तक लंबी पारी रही.

     

    बेला बोस का पहला लीडिंग रोल 21 साल की उम्र में 1962 की फिल्म ‘सौतेला भाई’ में था. इसमें इनके अपोजिट गुरु दत्त नजर आए थे. एक्ट्रेस को बड़ा ब्रेक राज कपूर के साथ मिला था. उन्होंने राज कपूर के साथ ‘मैं नशे में हूं’ में डांस नंबर किया था. ये फिल्म 1959 को रिलीज हुई थी.

     

    बेला का जन्म कोलकाता में हुआ था. उनके पिता एक टेक्सटाइल बिजनेसमैन थे. हालांकि, बाद में उनका परिवार को काफी आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा. दरअसल, उनकी फैमिली के सारे पैसे जिस बैंक में थे, वो बैंक डूब गया. इसके चलते परिवार को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा. बेला ने पैसों की कमी को दूर करने के लिए बेहद कम उम्र में बतौर ग्रुप डांसर फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. 36 साल की उम्र में एक सड़क हादसे के दौरान एक्ट्रेस के सिर से पिता का साया भी उठ गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेवल मेरा राजनीतिक चरित्र हनन करना चाहते हैं मुख्यमंत्री : शेखावत
    Next Article औली में होने वाली नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप रद्द

    Related Posts

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    September 26, 2026

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    September 25, 2026

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    September 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खाकी पर वार! ठाणे में नाइट पेट्रोलिंग कर रहे पुलिस सब-इंस्पेक्टर की निर्मम हत्या, मचा हड़कंप!

    आतंकवाद पर जवाबदेही, हिमालय पर साझी जिम्मेदारी

    सूखा खेतों में है, सवाल व्यवस्था की जड़ों में

    अंत्योदय : विकसित भारत की मानवीय आधारशिला

    गिरिडीह में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 8-10 लोगों पर हमला करने का आरोप

    पीएम मोदी ने ‘जोहार’ कहकर प्रदीप मुखर्जी से किया संवाद, सेवा कार्यों का जाना अनुभव

    घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक।

    आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती में युवक को गोली लगी, जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद में मिलावटी पनीर पर बड़ी कार्रवाई! गौतम डेयरी सील, 48 किलो संदिग्ध पनीर जब्त

    भक्ति, संगीत और आधुनिकता का संगम, युवाओं में दिखा सांस्कृतिक जुड़ाव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.