Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति, भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने ली बैठक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति, भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने ली बैठक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति, भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने ली बैठक

    जमशेदपुर। भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार को सहजानंद सरस्वती क्लब में सम्पन्न हुई। मंडल अध्यक्ष पवन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा झारखंड प्रदेश के कार्यालय मंत्री सह बैठक के प्रभारी हेमंत दास एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मुख्यरुप से शामिल हुए। बैठक में पार्टी की मजबूती एवं

     

    संगठनात्मक विषयों पर कई महत्वपूर्ण चर्चा की गई। बैठक में बतौर मुख्यातिथि बूथ निर्माण एवं सत्यापन एवं बैठक के प्रभारी झारखंड प्रदेश कार्यालय प्रभारी हेमंत दास ने आगामी वर्ष लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश में फिरसे प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बने इसके लिए बूथ अध्यक्ष अपने बूथों के सशक्तिकरण की दिशा में रणनीति बनाकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए संकल्पित होकर बूथ की मजबूती पर कार्य करें। श्री दास ने कार्यकर्ता को बूथों के पन्ना प्रमुख गठन के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया।

     

    वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल सिद्धांत पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी ही देश एवं प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। राज्य में पिछले साढ़े तीन वर्षों के लूट, झूट और भ्रष्टाचार और खोखले वादों से परिपूर्ण झामुमो-कांग्रेस के महागठबंधन सरकार ने झारखंड को विकास से विनाश के

     

    पथ पर अग्रसर कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे अकर्मण्य और अक्षम सरकार को उखाड़ फेंकने का समय अब आ गया है। कार्यकर्ता पूरी तन्मयता से बूथों के सशक्तिकरण पर कार्य करें और देश एवं प्रदेश में भाजपा की मजबूत सरकार बनाएं।

    बैठक के दौरान मंच संचालन मंडल महामंत्री शिवजी प्रसाद ने किया।

    बैठक में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, जिला मंत्री पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलेश सिंह, जुगनू वर्मा, जिला कार्यसमिति सदस्य बलराम प्रताप सिंह, रविंदर सिंह,आशीष राय एवं सतीश मिश्रा, मंडल के महामंत्री सतीश सक्सेना, शिवजी प्रसाद, उपाध्यक्ष भूषण दीक्षित, अर्जुन कुमार एवं सुजीत महतो, मंत्री सुबोध शाही, जगदीश मिश्रा,

     

    अनिल सिंह, मीडिया से रिशु कुमार, मनोज पात्रा, युवा मोर्चा अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य दुर्गावती देवी, युवा मोर्चा पदाधिकारी आशुतोष सिंह, विपिन सिंह, युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी विकास सिंह, अरविंद पांडे, अरविंद सिंह चौहान समेत मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा के मंडल पदाधिकारी एवं बुथ अध्यक्ष, बूथ सदस्य समेत मंडल में निवास करने वाले सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक सरयू राय ने सचिव,जल संसाधन विभाग,झारखंड सरकार को लिखा पत्र मोहरदा पर गंभीर हुए विधायक
    Next Article नीतीश के न्यौते का जयराम रमेश ने किया स्वागत, बोले विपक्षी एकता के मुद्दे पर रायपुर अधिवेशन में होगी वार्ता

    Related Posts

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    May 10, 2025

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    May 10, 2025

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    May 10, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रीय लोक अदालत आर्थिक रूप से कमजोर लोंगो को न्याय दिलाने में कारगर : प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश

    जिला कांग्रेस ने जय हिंद यात्रा निकाल कर सेना के सौर्य को सलाम किया – बन्ना गुप्ता /आनन्द बिहारी दुबे

    मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने वर्तमान राष्ट्रीय परिस्थितियों एवं परिदृश्य के मद्देनजर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की

    मीडिया प्रभारी बनी शशि आचार्य रिंकू सिंह संगठन सचिव

    तीन दिन में ही घुटनों पर आया पाकिस्तान

    जामताड़ा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार चल रही पुलिस की कारवाई में एक बडी सफलता मिली है

    प्रयास कार्यक्रम के तहत अभिभावकों तथा ग्रामीणों के साथ शिक्षकों ने की संवाद, नियमित विद्यालय भेजने के लिए किया प्रेरित

    उपायुक्त की अध्यक्षता में चौकीदार नियुक्ति समिति की आहूत बैठक संपन्न

    व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, विभिन्न वादों का हुआ निपटारा

    चौकीदार नियुक्ति हेतु शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर आज उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने आउटडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.