Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधायक सरयू राय ने सचिव,जल संसाधन विभाग,झारखंड सरकार को लिखा पत्र मोहरदा पर गंभीर हुए विधायक
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    विधायक सरयू राय ने सचिव,जल संसाधन विभाग,झारखंड सरकार को लिखा पत्र मोहरदा पर गंभीर हुए विधायक

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 19, 2023Updated:February 19, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधायक सरयू राय  ने सचिव,जल संसाधन विभाग,झारखंड सरकार को लिखा पत्र मोहरदा पर गंभीर हुए विधायक

     

    विधायक सरयू राय सचिव,जल संसाधन विभाग,झारखंड सरकार को लिखा पत्र उन्होंने पत्र के माध्यम से कहा है कि चांडिल डैम से स्वर्णरेखा नदी में पर्यावरणीय आवश्यकता के अनुरूप जल प्रवाह निरंतर छोड़े जाने के संबंध में आप अवगत हैं कि जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना स्वर्णरेखा नदी के जल पर आधारित है। समय के साथ साथ परियोजना में पेयजल की मांग बढ़ते जा रही है। दूसरी ओर स्वर्णरेखा नदी में चांडिल डैम के नीचे जल प्रवाह में निरंतर कमी आते जा रही है। चांडिल डैम के जल बहिस्त्राव का उपयोग केवल पेयजल के लिए ही नहीं बल्कि औद्योगिक उपयोग में भी होता है पूर्वी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां जिला के कई उद्योग स्वर्णरेखा नदी के जल पर आधारित हंै।

     

    उल्लेखनीय है कि गत वर्ष मई के महीने में स्वर्णरेखा नदी में जल प्रवाह कम हो जाने के कारण तथा खरकई और स्वर्णरेखा के संगम (दोमुहानी) के नीचे जमशेदपुर एवं मानगो के नालों से दूषित जल-मल बहिस्त्राव होने के कारण स्वर्णरेखा नदी के निचले इलाकों में प्रदूषित जल की मात्रा काफी बढ़ गयी थी। मोहरदा पेयजल आपूर्ति के लिए जहाँ से स्वर्णरेखा का जल खींचा जाता है, वहाँ जल प्रवाह कम हो जाने के कारण प्रवाह में स्थिरता आ गई थी, जिस कारण मोहरदा जलापूर्ति के लिए नदी से जल खींचे जाने वाले क्षेत्र में लाल रंग के

     

    छोटे छोटे कीड़े पैदा हो गये थे। ये कीड़े मोहरदा पेयजल पिरयोजना के माध्यम से उपभोक्ताओं के इलाके के एक बड़े इलाके के घरों में पहुँच जा रहे थे। जुलोजिकल सर्वे आॅफ इंडिया के विशेषज्ञों के सलाह की उपरांत मैंने जल संसाधन विभाग झारखंड सरकार से, स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के मुख्य अभियंता, चांडिल से तथा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त से आग्रह किया कि वे चांडिल डैम से पानी की अतिरिक्त मात्रा छोड़वाना सुनिश्चित करें ताकि ये कीड़े नदी से प्रवाहित होकर निकल जाएं और मोहरदा जलापूर्ति के माध्यम से घरों तक नहीं जाय। मुझे प्रसन्नता है कि मेरे आग्रह पर उस अवधि में चांडिल डैम से जलप्रवाह बढ़ाया गया और जनस्वास्थ्य के इस समस्या का समाधान हुआ।

    इस वर्ष तो फरवरी महीने के दूसरे सप्ताह से ही स्वर्णरेखा के जल प्रवाह में दोमुहानी के नीचे काफी कमी आ गयी है जिसके कारण नदी जल में प्रदूषण की मात्रा बढ़ गयी है। इसके कारण खरकई-स्वर्णरेखा संगम स्थल दोमुहानी से नीचे नदी का पानी पीने योग्य एवं स्नान करने योग्य नहीं रह गया है। आपको मालूम है कि राष्ट्रीय जल नीति- 2002 के अनुसार और इसके पूर्व राष्ट्रीय जल नीति- 1987 के अनुसार नदियों पर बनाए गए जल भंडारों के उपयोग की पहली प्राथमिकता पेयजल की है। रब्बी का मौसम समाप्त होने की कगार पर है। फलतः सिंचाई के लिए जल का उपयोग की आवश्यकता नहीं के बराबर है। ऐसी स्थिति में मोहरदा जलापूर्ति परियोजना से स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति के लिए आवश्यक है कि चांडिल डैम में संचित जल भंडार में से माॅनसून आने तक पर्याप्त पानी छोड़ा जाय ताकि नदी के पेयजल में रिहायशी इलाकों से होने वाले जल-मल प्रवाह के कारण जल प्रदूषण में कमी हो एवं नदी जल में स्थिर हो जाने वाले घर बनाने वाले कीड़े-मकोड़े प्रवाहित हो जाएं। ऐसे भी किसी डैम में संचित जल भंडार में से न्यूनतम 5 प्रतिशत जल का पर्यावरणीय प्रवाह नीचे छोड़े जाने का वैधानिक प्रावधान है, ताकि नदी का जलप्रवाह निरंतर बना रहे और नदी की पारिस्थितिकी पर न्यूनतम प्रतिकूल प्रभाव पड़े।

    उपर्युक्त विवरण के आलोक में अनुरोध है कि चांडिल डैम से आवश्यक मात्रा में जल प्रवाह नियमित रूप से माॅनसून आने तक छोड़ने का आदेश शीघ्र देंगे ताकि मोहरदा पेयजल आपूर्ति परियोजना स्वच्छ पेयजल आपूर्ति उपभोक्ताओं को देना सुनिश्चित हो सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article भाजपा गोविंदपुर मंडल की कार्यसमिति बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति, भाजपा प्रदेश के कार्यालय मंत्री हेमंत दास ने ली बैठक

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.