Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अजय भटनागर झारखंड डीजीपी बने
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय

    अजय भटनागर झारखंड डीजीपी बने

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अजय भटनागर झारखंड डीजीपी बने

    रांची: झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा के सेवानिवृत्त होने पर उनकी जगह 1989 के झारखंड के आईपीएस कैडर अजय भटनागर को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है। इसके पूर्व अजय भटनागर सीबीआई में एडिशनल डायरेक्टर थे।

    सूत्रों के अनुसार डीजीपी की रेस में अजय सिंह अनिल पलटा आर के मल्लिक एसएन प्रधान, एमएस भाटिया, मुरारीलाल मीणा के नाम भी चर्चा में था लेकिन अंतिम निर्णय अजय भटनागर के नाम से हुआ।

    अजय भटनागर सीआरपीएफ में बतौर आईजी भी सेवा दे चुके हैं. इससे पहले झारखंड सरकार ने तीस साल सेवा दे चुके 7 आईपीएस अफसरों के नाम डीजीपी पद के लिए भेजे थे।
    झारखंड के डीजीपी नीरज सिन्हा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए हैं।

    उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित जैप वन परिसर में झारखंड पुलिस द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस मौके पर डीजीपी के रूप में अपने अंतिम संदेश में नीरज सिन्हा ने पुलिस जवानों-अधिकारियों को शुभकामनाएं दी उन्हें आम लोगों के भरोसे को पुलिस के प्रति बरकरार रखने को कहा।

    इस मौके पर नीरज सिन्हना ने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा मलाल रहेगा कि वे रिटायरमेंट से पहले झारखंड में नक्सलियों को जड़ से नहीं खत्म कर सके लेकिन उन्हें विश्वास है कि उनके ऊर्जावान अनुज साथी उनकी इच्छा को जरूर पूरा करेंगे। इस मौके पर उन्होंने अपने दो वर्षों के कार्यकाल का लेखा जोखा भी दिया।उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में आत्मसमर्पण नीति के तहत 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, इन नक्सलियों पर एक करोड़ 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था। 17 ऐसे नक्सली मारे गए, जिनपर 17 लाख का इनाम था. उन्होंने कहा कि राज्य की पुलिस ने बूढ़ा पहाड़, खूंटी, चाईबासा व सरायकेला के ट्राई जंक्शन इलाका, लोहरदगा व लातेहार तथा गुमला के ट्राई जंक्शन इलाके, लुगु, झुमरा को नक्सलियों से मुक्त कराया है।

    वहीं दूसरी ओर उनके सेवानिवृत्त होने पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा सेवानिवृत्त हो रहे हैं। पुलिस पदाधिकारी के रूप में श्री नीरज जी के अनुभव का लाभ यहां के पुलिस बल, जनता और राज्य को मिला।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमीडिया कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में शनिवार को खरकई नाइटराइडर्स ने जांबाज़ जुबली को 4 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान बनाया
    Next Article जमशेदपुर पुलिस ने लूट कांड का किया खुलासा

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.