Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 4 दिन, 10,800 Km से ज्‍यादा की यात्रा, 10 जनसभाएं शेड्यूल देख आपको होगा अपने पीएम पर नाज
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    4 दिन, 10,800 Km से ज्‍यादा की यात्रा, 10 जनसभाएं शेड्यूल देख आपको होगा अपने पीएम पर नाज

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    4 दिन, 10,800 Km से ज्‍यादा की यात्रा, 10 जनसभाएं शेड्यूल देख आपको होगा अपने पीएम पर नाज

    72 साल की उम्र में भी वह कितने ऐक्टिव हैं, इसका अंदाजा चार दिन के उनके शेड्यूल को देखकर लगता है। 10 से 13 फरवरी तक पीएम मोदी का चार दिनों का बेहद बिजी शेड्यूल है। इसमें प्रधानमंत्री 10 जनसभाएं कर रहे हैं। अगरतला से मुंबई और लखनऊ से बेंगलुरु तक ये यात्राएं देश के सभी कोनों को कवर करती हैं। 10 फरवरी को पीएम ने दिल्ली से लखनऊ की यात्रा की और उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का उद्घाटन किया। इसके बाद वे मुंबई गए। दो वंदे भारत ट्रेनों और मुंबई में सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद उन्होंने शहर में अलजमी-तुस-सैफियाह के नए परिसर का उद्घाटन किया। फिर वह दिल्ली वापस आ गए। उन्होंने दिन के दौरान कुल 2700 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय की। 11 फरवरी को उन्होंने त्रिपुरा की यात्रा की। यहां उन्होंने अंबासा और राधाकिशोरपुर में दो जनसभाओं को संबोधित किया। इसके बाद वह राष्ट्रीय राजधानी लौट आए। वह दिन में 3000 किमी से अधिक की दूरी तय कर चुके हैं

    12 फरवरी को पीएम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में सालभर चलने वाले समारोह का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए राजस्‍थान के दौसा जाएंगे। दौसा में दो जनसभाओं को संबोधित करने के बाद वह सीधे बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। वहां वह देर रात पहुंचेंगे। दिन में कुल 1750 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

    13 फरवरी की सुबह पीएम बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। वहां से वह त्रिपुरा जाएंगे जहां वह दोपहर में अगरतला में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 3350 किलोमीटर से अधिक की कुल दूरी तय कर वापस दिल्ली लौटेंगे।

    इस तरह 90 घंटे से भी कम समय के भीतर पीएम मोदी दस जनसभाओं को संबोधित करने के साथ नागरिकों के लाभ के लिए कई विकास पहल शुरू कर चुके होंगे। इसके लिए वह 10,800 किलोमीटर से ज्‍यादा की यात्रा कर लेंगे

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत इस्लाम की जन्मस्थली और मुसलमानों का पहला वतन जमीयत उलेमा चीफ मदनी ने कहा- हमारा RSS-BJP से कोई मनभेद नहीं
    Next Article नशा के बढ़ते कारोबार के खिलाफ दीनदयाल सेवा संघ और संस्था कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ कल करेगी हल्ला बोल कार्यक्रम, बारीडीह दुर्गापूजा मैदान से पैदल यात्रा निकालकर चलाएगी जागरूकता अभियान

    Related Posts

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह अस्पताल में भर्ती, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने जाना स्वास्थ्य हाल

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    वर्ल्ड इनकॉन्टिनेंस वीक: मूत्र रिसाव को नजरअंदाज न करें, उपचार संभव — डॉ. अंशु कुमार

    सासाराम में 321 प्रशिक्षित महिला जवानों की पारण परेड, डीआईजी ने सौंपे प्रशस्ति प

    धान बीज वितरण अभियान का विधायक संजीव सरदार ने किया शुभारंभ, किसानों को समय पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीज

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, तेज आंधी के साथ हुई झमाझम बारिश

    सांसद पप्पू यादव के 100 करोड़ हॉर्स ट्रेडिंग आरोप पर JDU विधायक सरयू राय का पलटवार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.