Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डीसी ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया टुना सबर का हाल, सेहत में दिख रहा अपेक्षित सुधार
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    डीसी ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया टुना सबर का हाल, सेहत में दिख रहा अपेक्षित सुधार

    News DeskBy News DeskFebruary 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    डीसी ने सदर अस्पताल पहुंचकर लिया टुना सबर का हाल, सेहत में दिख रहा अपेक्षित सुधार

    इंफेक्शन से बचाव को लेकर टुना को आईसीयू में भर्ती कर किया जा रहा इलाज, डीसी ने टुना दम्पति के आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

    डीसी श्रीमती विजया जाधव ने सदर अस्पताल, जमशेदपुर में इलाजरत टुना सबर से मिलकर इलाज में प्रगति की जानकारी ली। मौके पर मौजूद सिविल सर्जन व टुना का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम से इलाज में प्रगति की जानकारी ली । चिकित्सकों ने बताया कि टुना सबर के सभी डेड स्किन हटा दिए गए हैं, पहले से सेहत में काफी सुधार है। फिलहाल इंफेक्शन से बचाव को लेकर टुना को आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। टुना की सेहत में जल्द से जल्द सुधार लाई जा सके इसके लिए उपायुक्त ने 24×7 निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही टुना दम्पति का आयुष्मान कार्ड बनाने का निर्देश मौके पर मौजूद सिविल सर्जन को दिया गया।

    टुना सबर का इलाज कर रहे चिकित्सकों की टीम ने उपायुक्त को बताया कि टुना सबर का खानपान भी अब सामान्य है, पहले सिर्फ पेय पदार्थ ही दिए जा रहे थे, खानपान सामान्य होने से सेहत धीरे धीरे और बेहतर होते जाएगा। चिकित्सकों के परामर्श पर टुना को नियमित नारियल तेल से स्नान कराया जाता है ताकि धीरे धीरे इंफेक्शन में कमी लायी जा सके।

    गौरतलब है कि उपायुक्त के आदेशानुसार 01 से 13 फरवरी तक सभी प्रखण्डों में तिथिवार आयोजित किये जा रहे सबर जनजाति के लिए विशेष कैम्प में सभी छूटे हुए लोगों का शत प्रतिशत आधार कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया है। आधार बनाने के साथ ही पेंशन व आयुष्मान कार्ड बनाने का भी लाभ दिया जाना है। कैम्प में सभी सबर परिवारों का मलेरिया, टीबी, हीमोग्लोबिन, चर्म रोग, आंख जांच, कैल्शियम आदि के जांच के निर्देश दिये गए हैं। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र भेजे जाने वाले उम्र के बच्चों का अनिवार्य रूप से आंगनबाड़ी में नामांकन तथा अन्य बच्चों का नजदीकी सरकारी विद्यालयों तथा कस्तूरबा व अन्य आवासीय विद्यालय में नामांकन के योग्य बच्चों का भी नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है। सभी बीडीओ को सबर टोलों से 1-2 ग्रुप लीडर को भी चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है ताकि उनके दैनंदिन जीवन में आ रही समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेते हुए समाधान किया जा सके।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिजी क्षेत्र में स्थानीय उम्मीदवारों का नियोजन विषय को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित, 10 या 10 से अधिक मानव बल कार्यरत वाले कंपनी, प्रतिष्ठान, मॉल, होटल, निजी स्कूल आदि के प्रतिनिधि हुए शामिल
    Next Article भारत इस्लाम की जन्मस्थली और मुसलमानों का पहला वतन जमीयत उलेमा चीफ मदनी ने कहा- हमारा RSS-BJP से कोई मनभेद नहीं

    Related Posts

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    June 23, 2026

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    June 23, 2026

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बड़बिल मुख्य मार्ग पर यात्री शेड के लिए खुदे गड्ढे दुघर्टना को कर रहा आमंत्रित

    सहयोग संस्था ने कबीर जयंती पर विचार गोष्ठी एवं काव्य-पाठ का किया आयोजन

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    एईसीएस तुरामडीह विद्यालय में संताली भाषा को तृतीय भाषा के रूप में शामिल करने की मांग

    भाजपा ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी लगाई, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि

    शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान मिलना झारखंड के लिए गौरव का विषय : दिनेश कुमार

    खेत की मिट्टी से निकला संदिग्ध विस्फोटक, ट्रैक्टर चालक की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प, भाजपा पूर्वी सिंहभूम की महत्वपूर्ण बैठक घाटशिला में संपन्न

    नारायण प्राइवेट आईटीआई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस

    सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस व केजीबीवी की समीक्षा, उपायुक्त ने शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.