Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की रखी गई आधारशिला
    Breaking News Headlines खेल जमशेदपुर झारखंड

    स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की रखी गई आधारशिला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की रखी गई आधारशिला

    खेल और खिलाड़ियों को तराशने का प्रयास शुरू

    खिलाड़ियों की समस्याओं के निराकरण में पोर्टल होगा सहायक

    देश का पहला डिजिटल खिलाड़ी पोर्टल झारखण्ड में लांच

     

     

     

    रांची:झारखण्ड स्पोर्ट्स डिजिटिज़ेशन सोच के साथ पहला ऐसा पोर्टल देश में रखा है, जो राज्य के प्रतिभाशाली और मेहनती खिलाड़ियों के हुनर को और तराशने का प्रयास करेगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड को खेल की नर्सरी बनाने के लक्ष्य के साथ खेल और खिलाड़ियों के संपूर्ण विकास हेतु जोहार खिलाड़ी स्पोर्ट्स इंटीग्रेटेड पोर्टल की शुरुवात की है।

     

     

     

    कई मायने में खास है जोहार खिलाड़ी पोर्टल

    मुख्यमंत्री द्वारा शुरु किया गया पोर्टल पहला ऐसा पोर्टल जो स्पोर्ट्स डिजिटाइजेशन की सोच को मजबूत आधार देता है। एक ही पोर्टल पर खिलाड़ी, प्रशिक्षक, रेफ़री, सभी खेल अकादमी, खेल मैदान, खेल स्टेडियम की जानकारी उपलब्ध है। पोर्टल पर भविष्य में राज्य में आयोजित होने वाले राज्य और जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी मिल सकेगी।

    32 खेल को जोड़ा गया है पोर्टल से

    इस पोर्टल में प्रत्येक खिलाड़ियों का विस्तृत डेटाबेस, उनके द्वारा खेले गए प्रतियोगिताओं की जानकारी मिल पाएगी एक क्लिक में मिल सकेगी। पोर्टल से कुल 32 खेल को जोड़ा गया है। ताकि इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त सभी 32 खेल के खिलाड़ियों को लाभ मिल सके। प्रत्येक खेल में रजिस्टर्ड अकादमी, रजिस्टर्ड खिलाड़ी, हो चुके और होने वाले प्रतियोगिताओं की जानकारी एक जगह पर उपलब्ध होगी। इसके जरिए प्रत्येक ज़िले के ज़िला खेल पदाधिकारी ज़िला के नोडल अधिकारी होंगे, जो अपने ज़िला में चल रहे खेल गतिविधि की कर मॉनिटरिंग कर पायेंगे। वहीं, राज्य स्तर पर खेल विभाग राज्य में चल रहे खेल गतिविधियों की मॉनिटरिंग कर सकेगा। वर्तमान में फुटबॉल, हॉकी, आर्चरी, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, भारतोलन और कुश्ती से संबंधित निबंधन का कार्य प्रगति पर है। भविष्य में कुल 32 खेल को शामिल करने की योजना है।

     

     

     

     

    खिलाड़ियों के समस्याओं का होगा निवारण

    राज्य के खिलाड़ी जिन्हें किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वे अपनी समस्याओं को पोर्टल के माध्यम से सीधे जिला खेल पदाधिकारी और खेल विभाग तक पहुंचा सकेंगे। पदाधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    पंचायत से लेकर राजधानी तक बन रहा नेटवर्क

    खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य पोटो हो खेल योजना का शुभारंभ किया गया है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर खेल का मैदान तैयार हो रहा है। सरकार पंचायत से लेकर राजधानी तक नेटवर्क बनाने की तैयारी में है। ताकि खेल के विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित हो और खिलाड़ी अपना सर्वश्रेष्ठ दे सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रतिबंधित पान मसाला, खुला तम्बाकू एवं लूज सिगरेट पैकेट की बिक्री करने वालों के विरुद्ध जांच अभियान
    Next Article भाजपा जमशेदपुर महानगर की जिला कार्यसमिति की बैठक कल, बैठक की सफलता को लेकर जमशेदपुर महानगर ने की व्यापक तैयारी

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.