Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अडानी ग्रुप ने कैंसिल किया 20 हजार करोड़ का अपना FPO
    Breaking News

    अडानी ग्रुप ने कैंसिल किया 20 हजार करोड़ का अपना FPO

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 2, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. अडानी एंटरप्राइजेज ने 20 हजार करोड़ रुपये का अपना फॉलो-ऑन पब्लिक ऑफरिंग (FPO) रद्द करने का ऐलान किया है. कंपनी ने बुधवार देर रात यह ऐलान करते हुए बताया कि वह इस एफपीओ के निवेशकों के सारे पैसे लौटाएगा.

    अडानी ग्रुप ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब कंपनी अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के चलते सवालों से घेरे में है. हिंडनबर्ग रिसर्च की इस रिपोर्ट में कंपनी पर भारी कर्जों का जिक्र करते हुए टैक्स हेवन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है.

     

     

     

    अडानी ग्रुप ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा, ‘कंपनी के निदेशक मंडल ने आज यानी 1 फरवरी, 2023 को हुई अपनी बैठक में, अपने ग्राहकों के हित में आंशिक रूप से पेड-अप आधार पर एक रुपये फेस वैल्यू वाले 20,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के एफपीओ पर आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है.’

     

     

    अडानी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन गौतम अदानी ने बुधवार रात एक बयान जारी कर कहा कि दिन के कारोबार के दौरान समूह के शेयरों में उतार-चढ़ाव के बीच यह निर्णय लिया गया. गौतम अडानी ने अपने बयान में कहा, ‘बोर्ड इस अवसर पर हमारे एफपीओ के लिए आपके समर्थन और प्रतिबद्धता के लिए सभी निवेशकों को धन्यवाद देता है. एफपीओ के लिए सब्सक्रिप्शन कल सफलतापूर्वक बंद हो गई. पिछले सप्ताह के दौरान स्टॉक में अस्थिरता के बावजूद, कंपनी, इसके व्यवसाय और इसके प्रबंधन में आपकी श्रद्धा और विश्वास बेहद आश्वस्त और विनम्र रहा है.

     

     

     

    गौतम अडानी ने अपने बयान में आगे कहा, ‘हालांकि, आज बाजार अभूतपूर्व रहा है और दिन के दौरान हमारे शेयरों की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा गया. इन असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, कंपनी के बोर्ड ने महसूस किया कि इस एफपीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा. निवेशकों के हित निवेशक सर्वोपरि हैं और इसलिए उन्हें किसी भी संभावित वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए, बोर्ड ने एफपीओ के साथ आगे नहीं बढ़ने का फैसला किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट 2023 पर बोले राहुल गांधी- यह मित्र काल का बजट, महंगाई से निपटने की कोई योजना नहीं
    Next Article एमपी को बड़ी सौगात, 7 मेडिकल कालेजों में खुलेंगे नर्सिंग महाविद्यालय

    Related Posts

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    June 25, 2026

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    June 25, 2026

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    June 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का विधायक संजीव सरदार ने किया औचक निरीक्षण, भोजन, पानी और छात्रावास की व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश

    स्व. एस.डी. सिंह की 28वीं पुण्यतिथि पर एसडीएसएम स्कूल में रक्तदान शिविर, 318 यूनिट रक्त संग्रह

    जमशेदपुर: गोलमुरी गोलचक्कर के पास स्थित प्रतीक पावर मिल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

    वीडियो कॉल के दौरान युवक ने लगाई फांसी, महिला मित्र पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

    PVUNL की बड़ी उपलब्धि: 800 मेगावाट यूनिट-2 का वाणिज्यिक संचालन शुरू, 7 माह में 1600 मेगावाट राष्ट्र को समर्पित

    राज रंग: एक तस्वीर और सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

    गुजरात में मजदूर की संदिग्ध मौत पर बवाल, शव लेकर कंपनी गेट पर धरने पर बैठे परिजन

    मार्शल साहब: जिनकी विरासत में आज भी सांस लेता है जमशेदपुर

    जमशेदपुर: क्लासरूम में कट्टा और कारतूस लेकर पहुंचा 12वीं का छात्र, वीडियो वायरल होने पर कॉलेज ने की बड़ी कार्रवाई

    सोनारी में महिला से पर्स छीनने वाले दो स्नैचर गिरफ्तार, स्कूटी और लूटा गया सामान बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.