Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने का देती है मैसेज-वेधा
    Breaking News Headlines सिनेमा

    महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने का देती है मैसेज-वेधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई फिल्म वेधा रिलीज हुई है जो महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने का एक खास मैसेज देती है. शिव राजकुमार कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के एक प्रतिष्ठित हीरो हैं और ए हर्षा द्वारा निर्देशित वेधा साबित करती है कि 60 वर्षीय अभिनेता के पास अभी भी अपने प्रशंसकों को लुभाने की काबिलियत है. फिल्म की कहानी सार्वजनिक परिवहन (Public transport) पर एक युवा महिला को एक पुरुष द्वारा परेशान किए जाने से शुरू होती है. वो घर आती है और अपनी दादी से शिकायत करती है, फिर उसे वेद की कहानी पढ़ने कहा जाता है, तब फिल्म बीती घटना को बयां करती है.

     

     

     

    वेधा को हर्षा द्वारा काफी सोच समझकर स्मार्टली तरीके से लिखा गया है ताकि पूरी फिल्म में दर्शकों को बांधे रखा जा सके. फिल्म में जहां एक्शन है, वहीं बहुत सारी सेंटीमेंट्स भी हैं और वो वेद को एक ऐसे व्यक्ति के रूप में दिखाना पसंद करता है जो महिला सशक्तिकरण में विश्वास करता है और महिलाओं के अधिकारों के लिए खड़ा होता है. ऐसे में ये फिल्म निश्चित तौर पर शिवा राजकुमार के प्रशंसकों को पसंद आएगी, क्योंकि कन्नड़ स्टार ऐसी कहानियों का चयन कर रहे हैं जो समाज के लिए अधिक मायने रखती हैं. शायद वो अपने करियर के इस मोड़ पर डायरेक्शन बदल रहे हैं.

     

     

     

    कहानी- निर्देशक ए हर्षा 1960 के दशक में जाते हैं, जहां हम एक युवा वेद को देखते हैं. इसके बाद 1980 के दशक में पुष्पा से उसकी शादी कैसे होती है, जहां हम वेद और उसकी बेटी कनका (अदिति सागर) को देखते हैं, जो बदले की हत्या कर रही है. ऐसा लगता है कि पिता और बेटी बदला लेने के इस नाटक में एक निश्चित समूह के लोगों की तलाश में हैं और एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं. कहानी में जहां पुलिस इंस्पेक्टर रामा उनका पीछा कर रही है, वहीं परी एक यौनकर्मी, वेधा के दोस्त को मारने पर आमादा है. पुष्पा को क्या हुआ? वेद और कनक इन आदमियों को क्यों मार रहे हैं? यही सब वारदातें इसे पर्दे पर बयां करती हैं.

     

     

     

    इस फिल्म में सभी महिलाओं के किरदार प्रदर्शन-उन्मुख यानी स्ट्रांग परफोर्मेंस ओरिएंटेड हैं. वेधा में महिलाओं को अपनी ताकत दिखाने पर जोर देती है. इसमें श्वेता चेंगप्पा, वीना पोनप्पा , उमाश्री, गणवी लक्ष्मण और अदिति सागर हैं, जो इस फिल्म में अपनी-अपनी भूमिकाओं में चमकते हैं. वेधा में अपनी खामियां हैं, लेकिन जब इसकी मंशा और फिल्म में अभिनेत्रियों के प्रदर्शन की तुलना की जाती है, तो उन्हें अनदेखा किया जा सकता है. स्वामी जे गौड़ा की सिनेमैटोग्राफी शानदार है और अर्जुन ज्ञान का म्यूजिक भी फिल्म का प्लस प्वाइंट है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखो-खो में पंजाब ने दी एमपी को शिकस्त
    Next Article अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जताया भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.