Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खो-खो में पंजाब ने दी एमपी को शिकस्त
    Breaking News Headlines

    खो-खो में पंजाब ने दी एमपी को शिकस्त

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आगाज हो चुका है. खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहले दिन खो-खो के बालक, बालिका वर्ग में चार-चार मुकाबले खेले गए. बालक वर्ग में ग्रुप ए में पहला मैच मेजबान मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया. इसमें पश्चिम बंगाल ने मध्यप्रदेश को एक पारी और 4 अंकों से मात दी. ग्रुप ए के बालक वर्ग के दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने तेलंगाना को एक पारी और 4 अंको से शिकस्त दी. बालक वर्ग के ग्रुप बी में भी दो मुकाबले हुए. इसमें उड़ीसा ने छत्तीसगढ़ को 14 अंकों से और दिल्ली ने आंध्रप्रदेश को 4 अंकों से हराया.

     

     

     

    बालिका वर्ग में हुए खो-खो के मुकाबले में ग्रुप ए में मेजबान मध्यप्रदेश को पंजाब ने एक पारी और 20 अंकों से मात दी. ग्रुप ए का दूसरा मैच महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बीच खेला गया, इसमें महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को एक पारी और 18 अंकों के साथ हराया. बालिका वर्ग के ग्रुप बी के मैचों में कर्नाटक से पश्चिम बंगाल को 2 अंकों से और उड़ीसा ने राजस्थान को एक पारी और 14 अंकों से हरा दिया.

     

     

     

    खेलो इंडिया यूथ गेम्स के दूसरे दिन आज खो-खो के आठ मुकाबले हो रहे हैं. इनमें बालक वर्ग के ग्रुप ए में होने वाले पहले सत्र में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश साथ ही ग्रुप बी में दिल्ली और छत्तीसगढ़ का मैच होगा.  बालिका वर्ग में ग्रुप ए में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश के साथ ही ग्रुप बी में उड़ीसा और पश्चिम बंगाल की टीमें मैच खेलेंगी. दोपहर 3ः30 बजे दूसरे सत्र में भी चार मुकाबले होंगे. इनमें बालक वर्ग ग्रुप ए की पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु इसके अलावा ग्रुप बी में उडीसा और आंध्रप्रदेश की टीमों का मुकाबला होगा. इसी प्रकार बालिका वर्ग में ग्रुप ए की पंजाब और तमिलनाडु के साथ ही ग्रुप बी की कर्नाटक और राजस्थान की टीमें मैच खेलेंगी.
     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेशावर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा , पीडि़तों के परिवारों के प्रति जताई संवेदना : भारत
    Next Article महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने का देती है मैसेज-वेधा

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.