Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जताया भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने जताया भारत की अर्थव्यवस्था में गिरावट का अनुमान

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने आज मंगलवार को कहा कि वह अगले वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था में कुछ मंदी की उम्मीद कर रहा है और 31 मार्च को समाप्त हो रहे चालू वित्त वर्ष के दौरान विकास दर 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है. जबकि अगले वित्त वर्ष में यह दर 6.1 प्रतिशत रह सकती है. आईएमएफ ने आज अपने वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक का जनवरी अपडेट जारी किया, जिसके अनुसार वैश्विक विकास 2022 में अनुमानित 3.4 प्रतिशत से गिरकर 2023 में 2.9 प्रतिशत होने का अनुमान जताया गया है, फिर 2024 में बढ़कर 3.1 प्रतिशत हो जाएगा.

     

     

     

    आईएमएफ के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट में कहा गया है कि 2024 में आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले भारत में विकास दर 2022 के वित्त वर्ष में 6.8 प्रतिशत से घटकर 2023 में 6.1 प्रतिशत हो जाएगा. रिपोर्ट के अनुसार 2022 में चीन की अथव्यवस्था में 4.3 प्रतिशत की अपेक्षा से अधिक मंदी के बाद उभरते और विकासशील एशिया में 2023 और 2024 में क्रमश: 5.3 प्रतिशत और 5.2 प्रतिशत तक रहने की उम्मीद है.

    अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के अनुसार भारत के बाद चीन का नंबर है जहां 5.2 प्रतिशत दर रहने का अनुमान है. वैश्विक संगठन ने अनुमान जताया है कि अगले साल 2024 में भी भारत की वृद्धि दर बढ़कर 6.8 प्रतिशत हो जाएगी. आईएमएफ के अनुमान के अनुसार विकसित देशों में सबसे ज्यादा नुकसान ब्रिटेन को होने का अनुमान है. पिछले लंबे समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहे ब्रिटेन की साल 2023 में आर्थिक वृद्धि दर माइनस में जाने की

     

     

     

    उम्मीद है. ब्रिटेन में यह दर इस साल -0.6 रहने का अनुमान है. अगले साल 2024 में उसके लिए स्थिति थोड़ी बेहतर होगी क्योंकि उसकी वृद्धि दर प्लस में आ जाएगी, हालांकि यह दर बढ़कर 0.9 प्रतिशत हो जाएगी. जहां तक अमेरिका में आर्थिक वृद्धि दर की बात है कि आईएमएफ के अनुसार यहां पर यह दर 1.4 प्रतिशत रहेगी जो अगले साल 2024 में घटकर 1.0 प्रतिशत तक रह जाएगी.

     

     

     

     

    वहीं यूक्रेन के साथ जंग छेड़कर वैश्विक स्तर पर कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रहे रूस के लिए भी यह साल बहुत अच्छा नहीं रहेगा. हालांकि पिछले साल की तुलना में थोड़ी सी वृद्धि जरूर दिखाई देगी. आईएमएफ का अनुमान है कि रूस में साल 2022 में जहां आर्थिक वृद्धि दर -2.2 तक रही तो वहीं 2023 में यह 0.3 प्रतिशत तक आ जाएगी, जबकि अगले साल 2024 में इसमें इजाफा होगा और यह दर 2.1 प्रतिशत तक चली जाएगी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहिलाओं की शक्ति को बढ़ाने का देती है मैसेज-वेधा
    Next Article ब्लैक आउटफिट में इरीना शायक का ग्लैमरस लुक

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.