Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवान देवनारायण जयंती पर बने फड़ को प्रधानमंत्री ने सराहा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भगवान देवनारायण जयंती पर बने फड़ को प्रधानमंत्री ने सराहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में 75 फुट लंबा फड़ एक रिकॉर्ड

    भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के स्वायत्त संस्थान इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला ने अब तक का सबसे लंबा ‘फड़’ बनाने का प्रयास किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी भीलवाड़ा यात्रा के दौरान मालासेरी डूंगरी में भगवान देवनारायण के दर्शन करने के बाद इस ‘फड़’ के प्रति भी अपनी श्रद्धा दिखाई

     

     

    और इसे बनाने वाले कलाकारों की सराहना की। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री वहां गुर्जर समाज के कुलदेवता भगवान देवनारायण जी के एक 1,111वें अवतरण दिवस आयोजन में शामिल होने पहुंचे थे। लंबे कपड़ों पर विभिन्न समाजों के कुलदेवता की कथा कहते ‘फड़’ का निर्माण और प्रदर्शन विधि-विधान पूर्वक पूजा-पाठ के साथ किया जाता है। भगवान देवनारायण की इस फड़ को तीन भागों में बांटा गया है। एक भाग में भगवान देवनारायण, एक में पाबूजी और एक भाग में भगवान रामदेव के जीवन का चित्रण है।

     

     

     

    इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर 75 फीट लंबे और नौ फीट चौड़े इस फड़ का निर्माण आइजीएनसीए ने पहली बार कराया है। इसके 40 फीट में गुर्जर समाज के कुल देवता देवनारायण जी, 20 फीट पर रैबारी समुदाय के पूज्य पाबूजी और 15 फीट हिस्से पर मेघवाल लोगों के कुल देव रामदेव जी की चित्र कथा उकेरी गयी है। विशेषकर देवनारयण जी के पूर्वजों, उनके चमत्कार और वीरता की कहनी पारम्परिक श्रद्धा के साथ प्रस्तुत की गई है। इसे भीलवाड़ा स्कूल के 20 कलाकारों को साथ लेकर प्रसिद्ध चित्रकार

     

     

     

     

    कल्याण जोशी के निर्देशन में पूरा किया गया है। श्री जोशी विश्वप्रसिद्ध फड़ चित्रकार पद्मश्री श्रीलाल जोशी के पुत्र हैं। धार्मिक मान्यताओं को प्रदर्शित करती 75 फीट लंबी और नौ फीट चौड़ी यह फड़ आज तक की सबसे बड़ी फड़ कही जा सकती है। इसे बनाते समय कलाकारों ने परम्परागत सभी धार्मिक नियमों का पूरी तरह से पालन किया है और उसमें प्रयोग किए गये रंग भी शुद्ध रूप से प्राकृतिक हैं।

    आइजीएनसीए ने इस फड़ के निर्माण के लिए व्यापक शोध किया है। गौरतलब है कि इसके लिए आइजीएनसीए द्वारा विगत कई वर्षों से प्रो. प्रतापानंद झा के मार्गदर्शन में शोध और डॉक्यूमेंटेशन किया गया। देवनारायण की परम्परा पर एक विस्तृत मल्टीमीडिया अध्ययन भी तैयार किया गया है। संस्कृति मंत्रालय द्वारा देश की धरोहर और परम्परा को संजो कर रखने की कड़ी में यह बेहद महत्वपूर्ण प्रस्तुति है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनूप सिंह ने टेल्को सोसाइटी चुनाव की जीत पर संस्कृति कार्यक्रम कर टाटा मोटर्स कर्मचारियों को दी बधाई
    Next Article हम एसडीजी से तीन साल पहले यानी 2027 तक कुष्ठ रोग मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं: मांडविया

    Related Posts

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    May 8, 2025

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    May 8, 2025

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन को मिला सम्मान

    फादर जेराल्ड मार्टिन डिसूजा मेमोरियल इंटर स्कूल बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट 2025 का आयोजन

    ईडी ने कारोबारी विक्की भालोटिया को किया गिरफ्तार

    हम सेना के पराक्रम को सलाम करते हैं:राकेश तिवारी

    हरि मंदिर से चोरी करते एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ धर दबोचा

    मोदी के सिंदूर ऑपरेशन से आतंक का आका रोया:डॉक्टर विशेश्वर यादव

    जादूगोड़ा यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड में बड़े घोटाले की साजिश का खुलासा

    जिला कांग्रेस ने ऑपरेशन सिंदूर को सफल बनाने के लिए भारतीय सेना को धन्यवाद दिया – आनन्द बिहारी दुबे

    संवेदक स्थानीय लोगों को डरा रहे थे थाने में दर्ज होगा मुकदमा विकास सिंह

    रेड क्रॉस भवन में भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा रक्तदान महायज्ञ का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.