Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है: सीएम योगी आदित्यनाथ
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है: सीएम योगी आदित्यनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2023Updated:January 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जालौर. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्थान के जालौर में बड़ा बयान देते हुए कहा कि किसी भी काल खंड में यदि हमारे धार्मिक स्थलों को अपवित्र किया गया है, तो उनके पुर्नस्थापना के लिए अभियान चलना चाहिए. अब सभी को स्वीकार करना ही होगा कि हमारा सनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को राजस्थान के भीनमाल जालौर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार और मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बोल रहे थे.

     

     

     

    उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण कार्य अगले साल तक पूरा हो जाएगा. इस मौके पर सीएम योगी ने कहा कि इस धार्मिक आयोजन में लोग जाति, मजहब और धर्म की दीवार तोड़ कर आपसी एकता का प्रदर्शन कर रहे हैं. यह अच्छी बात है और इसे सबको अपने दैनिक जीवन में उतार लेना चाहिए. उन्होंने कहा कि हम सब व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्रीय धर्म के साथ जुड़ते हैं. इसका एक मात्र उद्देश्य है कि हमारा देश सुरक्षित रहे, हमारे मानबिंदुओं की पुर्नस्थापना हो और गो-ब्राह्मण की रक्षा हो सके. सीएम योगी ने इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ मंदिर परिसर में रुद्राक्ष का पौधरोपण किया.

     

     

     

    सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में भगवान राम के मंदिर को अपवित्र किया गया. इसके विरोध में पांच सौ साल तक संघर्ष किया गया. इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से अब भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण हो रहा है. यह मंदिर अगले साल अपने भव्य और दिव्य रूप में दुनिया के सामने होगा. उन्होंने इस मंदिर के निर्माण में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रकट किया. कहा कि यही जुनून बाकी धार्मिक स्थलों के पुर्नरुद्धार में होना चाहिए. हमारे धार्मिक स्थलों को चाहे जिस काल खंड में अपवित्र किया गया हो, उनके पुर्नस्थापना के लिए नए सिरे से अभियान शुरू होना चाहिए.

     

     

     

    अपने संबोधन में सीएम योगी ने कहा कि 14 सौ साल पहले भगवान नीलकंठ के इस पवित्र धर्मस्थल की स्थापना नागभट्ट ने की थी. उन्हें महाकवि नागभट्ट की प्रतिमा पर माल्यार्पण का सौभाग्य मिला है. इससे वे बहुत प्रसन्न हैं. उन्होंने कहा कि बीते 15 साल पहले राव मुक्त सिंह ने इसके लिए संकल्प लिया था. आज भव्य मंदिर के रूप में उनका संकल्प पूरा हो रहा है. इस भव्य मंदिर में राजस्थान के ही नहीं समूचे देशवासियों को भगवान नीलकंठ के दर्शन का सौभाग्य मिलेगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरमाई सियासत प्रधानमंत्री मोदी तमिलनाडु से अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगे
    Next Article उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी, हिमालय में बर्फबारी होने की संभावना

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.