Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी, हिमालय में बर्फबारी होने की संभावना
    Breaking News Headlines

    उत्तर-पश्चिम भारत में भारी बारिश की चेतावनी, हिमालय में बर्फबारी होने की संभावना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली. मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम भारत के अनेक क्षेत्रों में 29 और 30 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने कहा है कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और इसके पूर्व दिशा की ओर बढऩे की बहुत संभावना है. इस पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी हिमालयी इलाकों में हल्की से मध्यम और भारी बारिश और बर्फबारी होने की भी संभावना है. इस बीच 29 और 30 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने के आसार हैं.

     

     

     

     

    मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 28 और 29 जनवरी को राजस्थान में और 29 जनवरी को दिल्ली में भी बारिश होने के आसार हैं. जबकि रविवार और सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने 29 और 30 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी इलाकों, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 29 जनवरी तक राजस्थान के कई हिस्सों में ओले गिरने की भी संभावना जताई है. 29 और 30 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत में 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस बीच अगले 24 घंटों के दौरान

     

     

    उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने और बाद के 48 घंटों के दौरान चार से छह डिग्री सेल्सियस तक बढऩे की उम्मीद है.  मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव की उम्मीद नहीं है. जबकि 28 जनवरी को पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर जारी रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटों के दौरान

     

     

     

    हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का एक क्षेत्र धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रहा है. इसके 1 फरवरी के आसपास श्रीलंका तट के पास पहुंचने की उम्मीद है. मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनातन धर्म ही भारत का राष्ट्रीय धर्म है: सीएम योगी आदित्यनाथ
    Next Article स्वामी प्रसाद मौर्य का एक और विवादित बयान: अयोध्या के साधु-संतों ने जताई सख्त आपत्ति

    Related Posts

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    August 8, 2026

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.