Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान की बिजली गुल: फ्रीक्वेंसी लो होने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में  बिजली हो गयी गुल  
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    पाकिस्तान की बिजली गुल: फ्रीक्वेंसी लो होने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में  बिजली हो गयी गुल  

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2023Updated:January 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    इस्लामाबाद  -:  सोमबार  की सुबह नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी लो हो जाने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में बिजली गुल हो गई. बताया जा रहा है कि आज सुबह से क्वेटा, लाहौर, कराची समेत देश का ज्यादातर हिस्सा बिजली गुल होने से प्रभावित है. प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार ऊर्जा मंत्रालय का कहना है कि नेशनल ग्रिड की सिस्टम फ्रीक्वेंसी आज सुबह 7:34 बजे नीचे चली गई, जिससे बिजली व्यवस्था में व्यापक खराबी आ गई.

     

     

     

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लाहौर, कराची, क्वेटा सहित देश का ज्यादातर हिस्सा बिजली गुल होने से प्रभावित है. इन शहरों में बिजली बहाल करने में 6 से 7 घंटे लग सकते हैं. अभी कराची का 90 प्रतिशत हिस्सा बिना बिजली के है. मंत्रालय के अनुसार सिस्टम मेंटेनेंस का काम तेजी से चल रहा है. ग्रिड स्टेशनों की बहाली वारसाक से शुरू कर दी गई है और पिछले एक घंटे में इस्लामाबाद सप्लाई कंपनी और पेशावर सप्लाई कंपनी के ग्रिड की सीमित संख्या को बहाल कर दिया गया है.

     

     

     

     

    वहीं ऊर्जा मंत्री खुर्रम दस्तगीर ने सफाई देते हुए कहा कि ब्रेकडाउन ज्यादा बड़ा नहीं है. सर्दियों में, चूंकि देश भर में बिजली की मांग कम हो जाती है और एक आर्थिक उपाय के रूप में हम रात में अपनी बिजली उत्पादन प्रणालियों को अस्थायी रूप से बंद कर देते हैं. हालांकि जब आज सुबह सिस्टम चालू किया गया, तो देश के दक्षिण में दादू और जमशोरो के बीच कहीं आवृत्ति भिन्नता और वोल्टेज में उतार-चढ़ाव देखा गया. इसी वजह से यह दिक्कत आई है. दस्तगीर ने कहा कि पेशावर और इस्लामाबाद में ग्रिड स्टेशनों की बहाली शुरू हो गई है. उन्होंने कहा कि मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगले 12 घंटों के भीतर पूरे देश में बिजली पूरी तरह से बहाल कर दी जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर पश्चिम भारत में बारिश के आसार, हिमालयी क्षेत्र में हो सकती है भारी बर्फबारी
    Next Article पश्चिम बंगाल में  नेताजी की जयंती के मौके पर राजनीतिक दलों में वाकयुद्ध

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.