Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के आसार, हिमालयी क्षेत्र में हो सकती है भारी बर्फबारी
    Breaking News Headlines

    उत्तर पश्चिम भारत में बारिश के आसार, हिमालयी क्षेत्र में हो सकती है भारी बर्फबारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    दिल्ली. उत्तर पश्चिम भारत अनेक हिस्सों में अगले कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने के आसार मौसम विभाग ने जताए हैं. मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते 24 से 26 जनवरी के बीच पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी होने के साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होने की संभावना है.

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उसके पड़ोस के निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मौजूद है. इसके साथ ही एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आस-पास बना हुआ है. इसके चलते आज सोमवार को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 24 और 26 जनवरी के बीच इसकी तेजी बढऩे के साथ ही ज्यादा बारिश और बर्फबारी होने की बहुत अधिक संभावना है. 24 और 25 को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और 25 और 26 जनवरी को उत्तराखंड में बहुत बारिश और बफज़्बारी होने का अनुमान है. जबकि 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. इसके बाद मंगलवार और गुरुवार के बीच इन जगहों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है.

     

     

     

     

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 3-4 दिनों के भीतर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कई जगहों पर छिटपुट ढंग से ओले भी गिरने की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि इसी दौरान उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है. 27 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकता है. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा. हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान हिमाचल प्रदेश और बिहार और अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा में रात और सुबह के समय घने कोहरे का अनुमान है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर बनने वाले नेताजी को समर्पित राष्ट्रीय स्मारक के मॉडल का अनावरण किया
    Next Article पाकिस्तान की बिजली गुल: फ्रीक्वेंसी लो होने के कारण देश के अधिकांश हिस्सों में  बिजली हो गयी गुल  

    Related Posts

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    June 7, 2026

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    June 7, 2026

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.