Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के श्री राम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजन समिति का हुआ गठन, मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने किया सूर्य मंदिर समिति की वेबसाइट का शुभारंभ
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म रांची राजनीति राष्ट्रीय

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के श्री राम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजन समिति का हुआ गठन, मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने किया सूर्य मंदिर समिति की वेबसाइट का शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के श्री राम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ पर आयोजन समिति का हुआ गठन, मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने किया सूर्य मंदिर समिति की वेबसाइट का शुभारंभ

    ■ शहर के विभिन्न बस्तियों के प्रत्येक घरों में जाएंगे मंदिर समिति के सदस्य, लोगों को आमंत्रित कर राम-काज हेतु श्रद्धापूर्वक सहयोग राशि करेंगे प्राप्त।

    जमशेदपुर। सूर्य मंदिर समिति की आमसभा की एक विशेष बैठक सूर्यधाम के प्रांगण में शनिवार को हुई। समिति के अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह एवं मुख्य संरक्षक रघुवर दास (भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री) तथा संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह की विशेष उपस्थिति में हुई बैठक में श्रीराम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति का गठन किया गया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक श्री रघुवर दास ने सूर्य मंदिर के वेबसाइट का शुभारंभ किया।

    बैठक के प्रारंभ में मंदिर समिति के अध्यक्ष भुपेन्दर सिंह ने श्री राम मंदिर की स्थापना की तृतीय वर्षगांठ महोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महोत्सव का शुभारंभ 22 फरवरी 2023 की दोपहर 12 बजे होगा। 28 फरवरी की संध्या 7:30 बजे से महाप्रसाद वितरण के साथ महोत्सव संपन्न होगा। 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे बिरसानगर स्थित तीन नंबर जोन के कुआं मैदान से एक भव्य शोभा यात्रा निकलेगी, जो सूर्य धाम के महोत्सव स्थल पर पहुंचकर संपन्न होगी। इसी दिन से 28 फरवरी तक लगातार श्री राम कथा की मर्मज्ञ कथा वाचिका अयोध्या निवासी पंडित गौरांगी गौरी जी शंख मैदान में श्रीरामचरित मानस की संगीतमय कथा प्रस्तुत करेंगी। राम कथा प्रत्येक दिन अपराह्न तीन बजे संध्या 7:30 बजे तक चलेगी।

    बैठक में सर्वसम्मति से श्री राम मंदिर स्थापना की तृतीय वर्षगांठ आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें श्री गुंजन यादव को आयोजन समिति का संयोजक बनाया गया। बैठक में निम्नलिखित उप समितियों का गठन इस प्रकार किया गया- शोभायात्रा उप समिति – मिथिलेश सिंह यादव, दिनेश कुमार, खेमलाल चौधरी, राकेश कुमार एवं बंटी अग्रवाल। प्रचार-प्रसार उप समिति- अमरजीत सिंह राजा, कंचन दत्ता। प्रसाद उप समिति- पवन अग्रवाल, संजीव सिंह, कमलेश साहू। कथा वाचक देखरेख उप समिति- कमलेश सिंह, महेंद्र यादव, रूबी झा। यातायात उप समिति- बोल्टू सरकार, श्रीराम प्रसाद, बबलू गोप। मंच व्यवस्था उप समिति- अखिलेश चौधरी, कृष्ण मोहन, शैलेंद्र गुप्ता। सहयोग एकत्रीकरण उपसमिति- रामबाबू तिवारी, बंटी अग्रवाल, दिनेश कुमार, संतोष यादव, गूंजन यादव, गुरदेव सिंह राजा। साउंड लाइट एवं टेंट व्यवस्था उप समिति- सुशांतो पांडा, श्रीकांत सिंह। मीडिया उप समिति- प्रेम झा, प्रमोद मिश्रा।

    इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर के पदधारी और कार्यकर्तागण अपने-अपने क्षेत्र के घर-घर जाकर धर्मप्रेमी गृहस्वामियों से मुलाकात करेंगे तथा उन्हें महोत्सव के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए आमंत्रित करेंगे और श्रध्दापूर्वक मिली दानराशि संग्रह करेंगे।

    बैठक के अंत में यह तय किया गया कि आयोजन समिति महोत्सव समाप्त होने के बाद एक प्रतिवेदन सूर्य मंदिर समिति को सौंपेगी।

    इस आमसभा की बैठक में सूर्य मंदिर समिति के सभी पदधारी एवं समिति के वरीय सदस्य उपस्थित थे। उपस्थित व्यक्तियों में प्रमुख थे- मिथिलेश सिंह यादव, संजीव सिंह, कमलेश सिंह, खेमलाल चौधरी, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कुलवंत सिंह बंटी, गुरदेव सिंह राजा, पवन अग्रवाल, समाजसेवी शिवशंकर सिंह, अनिल ठाकुर, विपिन झा, धर्मेंद्र प्रसाद, मुन्ना अग्रवाल, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, हेमंत सिंह, ध्रुव मिश्रा, अजय सिंह, सुरेश शर्मा, प्रोबिर चटर्जी राणा, श्रीराम प्रसाद, पप्पू मिश्रा, रमेश नाग, दीपक झा, राकेश कुमार, बबुआ सिंह, पप्पू सिंह, विनोद सिंह, अमरजीत सिंह राजा, रूबी झा, शशिकांत सिंह, कंचन दत्ता, बंटी अग्रवाल, संतोष यादव, कृष्ण मोहन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रमोद झा, सुशांतो पांडा, कमलेश साहू, ईश्वर लाल तिवारी, सरयू गोस्वामी, महेंद्र यादव, बोल्टू सरकार, टुनटुन सिंह, राकेश सिंह, दीपक कुमार, अश्विनी सिंह, रामेश्वर सिंह, हेमंत साहू, तजिन्दर सिंह जॉनी, अमित अग्रवाल, ओम पोद्दार, अमित उपाध्याय, अजय कुमार, पप्पू उपाध्याय, रानी ठाकुर, धीरज पासवान, रमेश पांडेय, रॉकी सिंह, रमेश विश्वकर्मा, ममता सिंह, रीना तिवारी, मधु तांती, भारती कुमारी, सुधा यादव, चंद्रकांता सिंह, सुशीला साहू, उर्मिला दास, मीरा झा, संध्या रानी महतो, रूपा देवी समेत अन्य उपस्थित थे।

    बैठक का संचालन मंदिर समिति के महासचिव अखिलेश चौधरी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मीडिया प्रभारी प्रेम झा ने किया।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोग दूषित जल पीने से बचें ,नहीं तो हो सकते हैं बीमारी के शिकार:बीडीओ श्रीमान मरांडी
    Next Article प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आर्ट एंड पेंटिंग प्रतियोगिता” एवं “परीक्षा पर चर्चा” के निमित्त जमशेदपुर में साकची स्थित राजेंद्र विद्यालय परिसर में कल……

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    How to Register and Make Your First Deposit at Casino Infinity

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.