Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मॉडल से छेडख़ानी के आरोप में करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Breaking News Headlines

    मॉडल से छेडख़ानी के आरोप में करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. एक मॉडल से छेडख़ानी और परेशान करने की शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि मॉडल ने सुरजीत सिंह राठौर पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर कराई थी. आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. सुरजीत सिंह राठौर फिल्म उद्योग से जुड़े हुए हैं. सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वह काफी चर्चा में रहे थे.

     

    सुरजीत ने दावा किया था कि वह 15 जून, 2020 को रिया चक्रवर्ती को कूपर हॉस्पिटल के शवगृह में लेकर गए थे, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद सुशांत का शव रखा गया था. अखिल भारतीय राजपूत करणी सेना के सदस्य सुरजीत सिंह राठौर ने बताया था कि सुशांत के चचेरे भाई और विधायक नीरज सिंह बबलू उनके करीबी हैं. उन्होंने सुशांत सिंह के दोस्त और निर्माता संदीप सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे.

     

    सुरजीत ने कहा था कि संदीप सिंह इस मामले के मास्टरमाइंड हैं. मैंने उनसे कहा कि नीरज को आने दो. इस पर मुझसे बोले कि नहीं. मैं सुशांत का दोस्त हूं. मुझसे बदतमीजी से बात की. वह एंबुलेंस में सुशांत का शव लेकर अस्पताल गए थे और सबको दिशा-निर्देश दे रहे थे. उनसे पूछताछ की जानी चाहिए. इस केस में मुंबई पुलिस और सीबीआई ने संदीप सिंह से भी पूछताछ की थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार में फिर हुआ वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, बोगी का कांच टूृटने के बाद काफी देर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन
    Next Article माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने जमकर पीटा, BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से होंगे बाहर

    Related Posts

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    August 7, 2026

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    August 7, 2026

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    फाइब की प्रबंधित परिसंपत्तियां 63.31 प्रतिशत बढ़कर 8,603 करोड़ रुपये पर पहुंचीं

    गौतमबुद्ध नगर में 24 घंटे में साइबर ठगी के 30 मामले दर्ज, लोगों से दो करोड़ रुपये से अधिक की ठगी

    विश्व कप में 28 साल बाद कोई भारतीय अंपायर नहीं, दिग्गजों ने कहा सुधार की जरूरत

    पर्सनैलिटी राइट्स मामले में तब्बू को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने अपमानजनक और अश्लील कंटेंट हटाने का दिया आदेश

    Gen-Z प्रोटेस्ट पर मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- उनकी शिकायत जायज, शिक्षा व्यवस्था में सुधार की जरूरत

    राज्यसभा में नीरज डांगी को बड़ी जिम्मेदारी, राजस्थान कांग्रेस की राजनीति में बढ़ा कद संगठन में बदले समीकरण

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण अदालतों की रिपोर्टिंग पर रोक नहीं, सुनवाई के ऑडियो वीडियो क्लिप के प्रसारण पर प्रतिबंध

    दूसरी शादी के मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, समन जारी करने से पहले सप्तपदी के सबूत जरूरी नहीं

    केरल हाईकोर्ट ने कहा बाइक चालक की लापरवाही का खामियाजा पीछे बैठे यात्री को नहीं भुगतना होगा

    भारत की बड़ी सफलता, ओडिशा के चांदीपुर से अग्नि-4 मिसाइल का किया सफल परीक्षण, सैन्य शक्ति मजबूत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.