Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने जमकर पीटा, BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से होंगे बाहर
    Breaking News Headlines खेल

    माइकल क्लार्क को गर्लफ्रेंड ने जमकर पीटा, BCCI के कॉन्ट्रेक्ट से होंगे बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 21, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का हाल में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उनकी गर्लफ्रेंड जेड यारब्रॉ इस दिग्गज क्रिकेटर को कैमरे के सामने पिटाई करती हुई नजर आ रही थीं. इस वीडियो के सामने आते हीं क्लार्क को लाखों का चूना लगने वाला है. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की मानें तो माइकल क्लार्क को आगामी भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के कॉमेंट्री पैनल से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए माइकल क्लार्क को कॉमेंट्री के लिए साइन किया है.

     

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2015 में कंगारू टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले इस दिग्गज क्रिकेटर को घटना के बाद बीसीसीआई ने कॉमेंट्री पैनल से बाहर करने का मन बना लिया है. रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई और क्लार्क के बीच लगभग 82 लाख रुपये में कॉन्ट्रेक्ट हुआ था. गर्लफ्रेंड के साथ विवाद के बाद भारतीय बोर्ड अब क्लार्क के कॉन्ट्रेक्ट को लेकर समीक्षा कर रहा है. बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया में भी उन्हें कई कॉन्ट्रेक्ट गंवाने पड़े हैं.

     

    ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत आ रही है. दोनों टीमों के बीच 4 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 9 फरवरी से नागपुर में खेला जाएगा. इस अहम सीरीज के लिए दोनों टीमें कमर कस चुकी हैं. भारतीय टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का टिकट इसी सीरीज से मिलेगा. टीम इंडिया इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन कर वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंच सकती है.

     

    माइकल क्लार्क को वीडियो में गर्लफ्रेंड के हाथों थप्पड़ और मुक्के खाते देखा जा सकता है. क्लार्क और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच सड़क पर हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की वजह प्यार में बेवफाई बताई जा रही है. क्लार्क की गर्लफ्रेंड ने उनपर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है. इसके बाद ही दोनों के बीच सड़क पर मारपीट हुई.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमॉडल से छेडख़ानी के आरोप में करणी सेना के नेता सुरजीत सिंह राठौर को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
    Next Article खेलों के पीछे शर्मनाक खेल

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.