Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए 90 छात्र, कॉलेज ने लगाया जुर्माना
    Breaking News Headlines

    राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए 90 छात्र, कॉलेज ने लगाया जुर्माना

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए 90 छात्र, कॉलेज ने लगाया जुर्माना
    हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के पावंटा साहिब में स्थित हिमाचल ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में बड़ा बवाल हुआ. कॉलेज प्रबंधन ने राम मंदिर के स्थानीय स्तर पर हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने वाले 90 फार्मेसी छात्रों पर सजा दी और जुर्माना लगा दिया. ऐसे में कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ. दरअसल, प्रबन्धन ने 22 जनवरी को संस्थान से बाहर रहने पर लगभग 90 बच्चों को 2500 हजार रुपए जुर्माना जड़ दिया. साथ ही जुर्माना न भरने पर इंस्टिट्यूट से निकलने की धमकी भी दे दी. संस्थान की इस हरकत पर पांवटा साहिब में हिंदूवादी संगठन भड़क उठे और इंस्टिट्यूट के गेट पर जमकर हंगामा किया.

     

     

    अहम बात है कि 22 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समारोह हुए थे और इस मौके पर प्रदेश में अवकाश घोषित किया गया था. लेकिन, पावंटा साहिब में हिमाचल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले लगभग 90 विद्यार्थियों पर हंटर चला दिया. छुट्टी की घोषणा करने के बावजूद संस्थान ने इन्हें बिना अनुमति के अनुपस्थित रहने की सजा सुना दी.

     

     

    आरोप है कि विद्यार्थियों को 2500 रुपये जुर्माना भरने और बिना अनुमति के कॉलेज से बंक मारने की बात लिखकर देने के लिए दबाव बनाया गया. हैरानी की बात यह रही कि 23 जनवरी को उक्त सभी 90 विद्यार्थियों को क्लासेस के बाहर खड़ा कर दिया गया और जुर्माना न भरने पर उन्हें संस्थान से निकालने की धमकी दी गई.

     

     

    वहीं, दूसरी तरफ, संस्थान की इस हरकत पर स्थानीय हिंदू संगठन आग बबूला हो गए. विभिन्न हिंदू संगठन के लोगों ने कॉलेज गेट पर प्रदर्शन किया और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. हिंदू संगठनों का आरोप है कि रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने पर बच्चों को तालिबानी फरमान सुना कर संस्थान ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. हिंदू संगठनों के लोग संस्थान के एचओडी को बर्खास्त करने और मामले के उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमैरी कॉम ने संन्याय की खबरों का किया खंडन कहा- मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया
    Next Article यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहा रूसी सैन्य विमान हुआ क्रैश, 65 की हुई मौत

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.