Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम के 9 खिलाड़ी पहली बार झारखंड सॉफ्टबॉल टीम में चयनित, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ रवाना
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से खेल चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम के 9 खिलाड़ी पहली बार झारखंड सॉफ्टबॉल टीम में चयनित, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ रवाना

    Aman KumarBy Aman KumarMay 27, 2025Updated:May 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम के 9 खिलाड़ी पहली बार झारखंड सॉफ्टबॉल टीम में चयनित, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ रवाना
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पहली बार पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल के नौ खिलाड़ी राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

    बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर पहले जिला स्तरीय टीम और इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता/सिलेक्शन ट्रायल के आयोजन के उपरांत 16 सदस्यी झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम का चयन हुआ जो आगामी 27 मई 2025 से 2 जून 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाले (पांच दिवसीय) जूनियर राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। पहली बार झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम में पूर्वी सिंहभूम जिला के नौ खिलाड़ियों का चयन हुआ है ये नौ खिलाड़ी झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज दिनांक 26 मई 2025 दिन मंगलवार को पूर्वाहन 11:30 बजे जमशेदपुर के मानगो बस स्टैंड से प्रतियोगिता मैं भाग लेने हेतु सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों का दल सड़क मार्ग से बस द्वारा टीम रांची प्रस्थान किया। टीम आगे रांची से रेल द्वारा चंडीगढ़ हेतु सफर तय करेगी। झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम के मैनेजर के रूप में जमशेदपुर की अंजना सिंह और प्रशिक्षक के रूप में श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल जमशेदपुर के खेल शिक्षक दयाल सिंह मेहरा को दायित्व सौपा गया है।
    झारखंड राज्य सॉफ्टबॉल टीम में पूर्वी सिंहभूम जिला के जिन नौ खिलाड़ियों ने स्थान बनाया है उनके नाम इस प्रकार है:
    १. हर्ष कुमार साहू श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल जमशेदपुर
    २. ओंकार सिंह कृष्णा पब्लिक स्कूल
    ३. अनुराग सिंह आरबीएस एकेडमी, जमशेदपुर
    ४. नैतिक शर्मा कृष्णा पब्लिक स्कूल , बिस्टुपुर जमशेदपुर।
    ५. अंशुल कश्यप मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर।
    ६. आयुष सिंह संत जेवियर स्कूल, जमशेदपुर।
    ७. एनुअल शेख कृष्णा पब्लिक स्कूल, जमशेदपुर।
    ८. सुभोजित पात्रा बहरागोड़ा
    ९. सुमित कुमार बेरा बहरागोड़ा
    टीम के जमशेदपुर से प्रस्थान करने के दौरान मौके पर उपस्थित पूर्वी सिंहभूम जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा , उपाध्यक्ष बलदेव सिंह मेहरा , लल्लन यादव ,कोषाध्यक्ष श्याम शर्मा, सहायक सचिव पवन उपाध्याय एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद रहे। मौके पर अध्यक्ष अजय कुमार शर्मा ने पूरी टीम को आकृति योगिता के दौरान बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामना दिया।

    पूर्वी सिंहभूम के 9 खिलाड़ी पहली बार झारखंड सॉफ्टबॉल टीम में चयनित राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चंडीगढ़ रवाना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरना धर्म कोड की मांग को लेकर JMM और आदिवासी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रपति को सौंपा गया मांग पत्र
    Next Article पूर्व कृषि मंत्री सत्यानंद झा को बनाया गया भारतीय जनता मजदूर मंच का प्रदेश अध्यक्ष

    Related Posts

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    May 21, 2026

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    May 21, 2026

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    IMEC से चीन-पाक बेचैन: भारत की नई वैश्विक धुरी

    रोम से नई धुरी: बीजिंग-इस्लामाबाद बेचैन, भारत का उदय

    रोम की नई धुरी: चीन-पाक बेचैन, भारत का बढ़ता वैश्विक कद

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.